देवनानी ने बाबूगढ़ पर किया सड़क निर्माण का शुभारम्भ

अजमेर, 26 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने रविवार को बाबूगढ़ कमलाबावड़ी क्षेत्र में माता ज्ञान ज्योति मंदिर के पास सड़क, सीढ़िया व नाली निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने इसके लिए अपने विधायक कोष से 7.21 लाख रूपये स्वीकृत किये है।
देवनानी ने बताया कि ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में उबड़-खाबड़ रास्तों से क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधा हो रही थी। इस क्षेत्र में सड़क व नाली के साथ ही आवश्यकतानुसार कुछ स्थानों पर सीढ़ियों का निर्माण भी कराया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी।
इस अवसर पर पार्षद धर्मपाल जाटव, मंडल महामंत्री अनिल नरवाल, जातवेद सोनी, जयप्रकाश सोनी, प्रीतमजी, दयाल साजनानी, सीताराम शर्मा, जीतेश सोनी, ओमजी, दिलीप, गौरव, शशिपाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!