राजस्थान सरकार के मंत्री अजमेर ज़िले के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया के अजमेर आगमन पर अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी द्वारा प्रथम आगमन उपाध्यक्ष
ग़ुलाम मुस्तफ़ा की अगुवाई में स्वागत किया गया ।स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष विष्णु माथुर ,महामंत्री महेश ओझा ,अशोक बिंदल ,शिव कुमार बंसल ,आरिफ़ हुसेन ,नोरत गुर्जर ,ललित भटनागर सचिव मोः शाकिर ,दिलीप समतानी ,मदन नेता ,मनीष शर्मा,सर्वेश पारीक,सुनील मोतियानी ,चन्दन सिंह,
जूलियट कलेमेट,मुन्नवर खाँ क़ायम खानी,चेतन ,शकील अब्बासी आदि नेताओ ने स्वागत किया सुत की माला भेंट क़ी ।
निवर्तमान महामन्त्री ललित भटनागर ने बताया की आगामी निगम चुनावों क़े मद्देनज़र रख अजमेर कांग्रेस के अधिकांश पदाधिकारी ने एक स्वर में लालचंद कटारिया के कांग्रेस संगठन नेताओ से चर्चा परिचर्चा के लिये समय देने की बात उठाई जिस पर प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस जनो को ये बताया कि वो जल्दी ही संगठन के साथियों से ,वरिष्ठ पदाधिकारीयो से संगठन ओर निगम चुनावों पर मेराथन बेठके ले संगठन को चुनावी युद्ध के लिए सक्रिय ओर तेयार करेंगे ।
संगठन के स्वरूप ओर सक्रियता के लिये प्रभारी मंत्री से वार्ता क़रने वाले ग़ुलाम मुस्तफ़ा ,नोरत गुर्जर ,ललित भटनागर ,मुख्य रुप से वार्ताकार थे ।
प्रभारी मंत्री ने अजमेर कांग्रेस साथियों से सरकार ओर संगठन में भेद भाव ओर नाराज़गी को भुला कार आगामी चुनावों में एक जुटता से चुनावी समर में जाने का अपील की ।