जिले में मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

अजमेर नगर निगम 48 भाजपा, 18 कांग्रेस, एक आरएलपी, 13 निर्दलीय
किशनगढ नगर परिषद 34 भाजपा, 17 कांग्रेस, एक आरएलपी, 8 निर्दलीय,
केकड़ी नगर पालिका 17 भाजपा, 21 कांग्रेस, 2 निर्दलीय
सरवाड़ नगर पालिका 8 भाजपा, 15 कांग्रेस, 2 निर्दलीय
बिजयनगर नगर पालिका 18 भाजपा, 14 कांग्रेस, 3 निर्दलीय

अजमेर, 31 जनवरी। जिले के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना रविवार का शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर पालिका केकड़ी, सरवाड़ एवं बिजयनगर में सदस्यों के पदों के परिणाम घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के 48, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 18, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का एक तथा 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसी प्रकार किशनगढ़ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 34, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 17, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का एक तथा 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। केकड़ी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के 17, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 21 तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। सरवाड़ नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के 8, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 15 तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। बिजयनगर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के 18, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 14 तथा 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

अजमेर नगर निगम परिणाम

वार्ड संख्या एक में कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा ने भाजपा के सतीश बंसल को 409 मतो से हराया। वार्ड संख्या 2 में भाजपा के मनोज कुमार ने निर्दलीय मनोज बैरवा को 800 मतो से हराया। वार्ड संख्या 3 में भाजपा की प्रतिभा पाराशर ने निर्दलीय संध्या काबरा को 450 मतो से हराया। वार्ड संख्या 4 में भाजपा के ज्ञानचंद सारस्वत ने कांग्रेस के राजीव सिंह कच्छावा को 2842 मतो से हराया। वार्ड संख्या 5 में भाजपा के अजय ने कांग्रेस की प्रेम कंवर को 696 मतो से हराया। वार्ड संख्या 6 के निर्दलीय कुंदन वैष्णव ने निर्दलीय मनोज कुमार शर्मा को 100 मतो से हराया। वार्ड संख्या 7 में आरएलपी की गीता की ने भाजपा की वंदना नरवाल को 416 मतो से हराया। वार्ड संख्या 8 में भाजपा के सुभाष जाटव ने कांग्रेस के हेमन्त जसौरिया को 662 मतो से हराया। वार्ड संख्या 9 में भाजपा की अंजली ने निर्दलीय असद रजा कुरैशी को 138 मतो से हराया। वार्ड संख्या 10 में भाजपा के राजू साहू ने निर्दलीय मुकेश कुमार को 252 मतो से हराया। वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय अजहर खान ने निर्दलीय फारूख हसन सिद्दकी को 217 मतो से हराया। वार्ड संख्या 12 की निर्दलीय शाहजंहा बीबी ने निर्दलीय सुहालिया खान को 296 मतो से हराया। वार्ड संख्या 13 में निर्दलीय मोहम्मद शाकिर ने निर्दलीय महमूद खान को 3 मतो से हराया। वार्ड संख्या 14 में भाजपा की हेमलता बंसल ने कांग्रेस की भावना चौहान को 432 मतो से हराया। वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस के नकुल खंडेलवाल ने निर्दलीय मयंक गुप्ता को 13 मतो से हराया। वार्ड संख्या 16 में भाजपा की भारती ने कांग्रेस के हिमांशु गर्ग को 139 मतो से हराया। वार्ड संख्या 17 में भाजपा के विक्रम तंबोली ने निर्दलीय विनय को 517 मतो से हराया। वार्ड संख्या 18 में निर्दलीय पिंकी ने भाजपा के मुकेश मेघवंशी को 889 मतो से हराया। वार्ड संख्या 19 में भाजपा की सीता टांक ने निर्दलीय रेखा देवी को 35 मतो से हराया। वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस की हितेश्वरी ने भाजपा की ममता शर्मा को 361 मतो से हराया। वार्ड संख्या 21 में भाजपा की किरण ने निर्दलीय चंद्रप्रकाश बोहरा को 981 मतो से हराया। वार्ड संख्या 22 में भाजपा के हेमन्त सुनारीवाल ने कांग्रेस की नीता केन को 146 मतो से हराया। वार्ड संख्या 23 में निर्दलीय नरेश सारवान ने निर्दलीय अमृत लाल नहारिया को 277 मतो से हराया। वार्ड संख्या 24 में भाजपा के लोकेश वर्मा ने कांग्रेस पुष्पा शर्मा को 82 मतो से हराया। वार्ड संख्या 25 में भाजपा के बलराम कृष्ण नायक ने निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार को 20 मतो से हराया। वार्ड संख्या 26 में कांग्रेस की रश्मि हिंगोरानी ने भाजपा के जितेन्द्र कुमार रंगवानी को 357 मतो से हराया। वार्ड संख्या 27 में निर्दलीय विनोद कुमार ने कांगे्रस की राखी टोनी को 428 मतो से हराया। वार्ड संख्या 28 में भाजपा की भारती जांगीड ने निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री सोनी को 538 मतो से हराया। वार्ड संख्या 29 में भाजपा की हेमलता खत्री को पूर्व में ही निर्विरोध चुनी गई। वार्ड संख्या 30 में निर्दलीय मोहम्मद वसीम ने कांग्रेस के राजेश यादव को 888 मतो से हराया। वार्ड संख्या 31 में भाजपा की सुनीता चौहान ने कांग्रेस की माधवी को 596 मतो से हराया। वार्ड संख्या 32 में कांग्रेस के आरिफ खान ने भाजपा के परवीन्दर सिंह हांडा को 1123 मतो से हराया। वार्ड संख्या 33 में निर्दलीय जावेद खान ने भाजपा के गणेश सिंह रावत को 215 मतो से हराया। वार्ड संख्या 34 में भाजपा के महेन्द्र राव ने निर्दलीय सरला को 434 मतो से हराया। वार्ड संख्या 35 में भाजपा की भावना चौहान ने निर्दलीय तरूणा गहलोत को 536 मतो से हराया। वार्ड संख्या 36 में भाजपा के पृथ्वी सिंह ने निर्दलीय जय सिंह रावत को 782 मतो से हराया। वार्ड संख्या 37 में भाजपा के सोहन सिंह ने कांग्रेस के वीर सिंह को 493 मतो से हराया। वार्ड संख्या 38 में भाजपा के देवेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के ईश्वर टहनयानी को 539 मतो से हराया। वार्ड संख्या 39 में भाजपा के राधिका गुर्जर ने कांग्रेस की पायल गुर्जर को 695 मतो से हराया। वार्ड संख्या 40 में भाजपा की निर्मला शर्मा ने कांग्रेस की रजनी कच्छावा को 836 मतो से हराया।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 41 में भाजपा की नीतू मिश्रा ने कांग्रेस की वनिता को 447 मतो से हराया। वार्ड संख्या 42 में कांग्रेस के श्यामसुन्दर ने भाजपा के संदीप माखीजानी को 89 मतो से हराया। वार्ड संख्या 43 में निर्दलीय काजल यादव ने भाजपा की बीनू को 836 मतो से हराया। वार्ड संख्या 44 में कांग्रेस की द्रोपदी ने भाजपा की विस्मिता चितौडिया को 242 मतो से हराया। वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय बीना टांक ने भाजपा की मनीषा कुमारी गौड को 73 मतो से हराया। वार्ड संख्या 46 में भाजपा के हेमन्त सांखला ने कांग्रेस के धर्मेन्द्र नागवाल को 1212 मतो से हराया। वार्ड संख्या 47 में भाजपा की कुसुमलता चंदावत ने कांग्रेस की किर्ती हाडा को 164 मतो से हराया। वार्ड संख्या 48 में कांग्रेस की चंचल देवी ने भाजपा के अशोक कुमार को 1459 मतो से हराया। वार्ड संख्या 49 में कांग्रेस की लक्ष्मी ने निर्दलीय निलिमा चितौड़िया को 224 मतो से हराया। वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस के नरेश कुमार ने भाजपा डॉ. नेहा भाटी को 1000 मतो से हराया। वार्ड संख्या 51 में भाजपा की ब्रजलता ने कांग्रेस की किरण को 1159 मतो से हराया। वार्ड संख्या 52 में भाजपा की शीलम ने कांग्रेस की मधुबाला को 317 मतो से हराया। वार्ड संख्या 53 में कांग्रेस के कुशाल कोमल ने भाजपा के सत्यनारायण कोमल को 254 मतो से हराया। वार्ड संख्या 54 में कांग्रेस के सुनील ने निर्दलीय मदन कुमार को 704 मतो से हराया। वार्ड संख्या 55 में भाजपा के रजनीश चौहान ने कांग्रेस के विनोद आसनानी को 279 मतो से हराया। वार्ड संख्या 56 में भाजपा की अंजना शेखावत ने कांग्रेस की शिंवागी समीर शर्मा को 469 मतो से हराया। वार्ड संख्या 57 में निर्दलीय रणजीत सिंह ने कांग्रेस के दीपक को 37 मतो से हराया। वार्ड संख्या 58 में कांग्रेस के मनीष सैनी ने भाजपा के चन्द्रशेखर शर्मा को 86 मतो से हराया। वार्ड संख्या 59 में निर्दलीय श्रवण कुमार ने भाजपा के बलराज कच्छावा को 310 मतो से हराया। वार्ड संख्या 60 में भाजपा की डिम्पल शर्मा ने निर्दलय आभा भारद्वाज को 196 मतो से हराया। वार्ड संख्या 61 में भाजपा के गीता देवी ने कांग्रेस की मीनाक्षी को 4 मतो से हराया। वार्ड संख्या 62 में निर्दलीय नरेन्द्र ने निर्दलीय विकास चन्द जैदिया को 684 मतो से हराया। वार्ड संख्या 63 में भाजपा के राजेन्द्र सिंह राठौड ने निर्दलीय शौकत अली को 2218 मतो से हराया। वार्ड संख्या 64 में भाजपा की रिंकू जादम ने कांग्रेस की मोनिका सतरावला को 1007 मतो से हराया। वार्ड संख्या 65 में नौरतमल गुर्जर ने भाजपा के सत्यनारायण शर्मा को 1290 को मतो से हराया। वार्ड संख्या 66 में भाजपा के नीरज जैन ने कांग्रेस के गणेश चन्द्र चौहान को एक मत से हराया। वार्ड संख्या 67 में भाजपा की नलिनी ने निर्दलीय इन्दू को 693 मतो से हराया। वार्ड संख्या 68 में कांग्रेस की अनिता चौरसिया ने भाजपा की इंद्रा यादव को 36 मतो से हराया। वार्ड संख्या 69 भाजपा के अशोक मुदगल ने कांग्रेस के दीनदयाल को 321 मतो से हराया। वार्ड संख्या 70 में भाजपा के कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कांग्रेस के राजेश शर्मा को 332 मतो से हराया। वार्ड संख्या 71 में भाजपा के रमेश सोनी ने कांग्रेस की मोनिका को 516 मतो से हराया। वार्ड संख्या 72 में कांग्रेस के गजेन्द्र सिंह ने भाजपा के गोपाल शर्मा को 456 मतो से हराया। वार्ड संख्या 73 में भाजपा की प्रियंका सांखला ने कांग्रेस की चन्द्रकान्ता देवी को 795 मतो से हराया। वार्ड संख्या 74 में भाजपा की रूबी जैन ने कांग्रेस की कन्या देवी को 590 मतो से हराया। वार्ड संख्या 75 में भाजपा के रमेश चेलानी ने निर्दलीय सतीश कुमार वर्मा को 298 मतो से हराया। वार्ड संख्या 76 में भाजपा के अतीश माथुर ने कांग्रेस के समीर भटनागर को 860 मतो से हराया। वार्ड संख्या 77 में भाजपा के दीपेन्द्र कुमार लालवानी ने निर्दलीय हरिराम कोडवानी को 1685 मतो से हराया। वार्ड संख्या 78 में कांग्रेस के हमीद खान ने भाजपा के कृष्ण कुमार को 1442 मतो से हराया। वार्ड संख्या 79 में भाजपा के वीरेन्द्र कुमार वालिया ने निर्दलीय बबीता विश्नोई को 1087 मतो से हराया। वार्ड संख्या 80 में भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कांग्रेस के मुबारक अली चीता को 346 मतो से हराया।

मिलती रही पल-पल की सूचना

चुनाव के परिणाम के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मीडिया सेन्टर की स्थापना की गई। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से अपडेटेड चुनाव परिणाम उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही पल-पल के अपडेट को एलईडी वॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इससे एक ही स्थान समस्त रिटर्निंग ऑफिस टेबल की जानकारी मिलती रही।

error: Content is protected !!