ब्यावर, 21 फरवरी। प्रभु श्रीराम का धाम बनवाने में हनुमान के आराधक पहलवानों ने भी सहयोग किया है। निधि समर्पण अभियान के तहत शिवदल व्यामशाला परिवार से जुड़े पहलवानों ने भागीदारी निभाई है। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि अखाडे के उस्ताद संजय पहलवान ने 9,151 रुपए की राशि विहिप परियोजना प्रमुख लक्ष्मीनारायण, विभाग कार्यवाह रविशंकर पारीक व बजरंग दल के लक्की मकवाना को सौंपी। पहलवानों ने कहा कि भव्य मंदिर निर्माण में हमारे नाम से एक पत्थर ही लग गया तो जीवन धन्य हो जाएगा। इस दौरान व्यायामशाला से जुड़े आशीष शर्मा, दामोदर साहू, रवि जोशी, जय भाटी, लखन सांखला, गोलू पहलवान, सुमन, नेहल, विनीता, अमित वर्मा, कपिल तंवर सहित कई पहलवान मौजूद थे। इधर, मातृभूमि मंडल की बैठक में निधि संग्रह अभियान की समीक्षा की गई। तय किया कि अभियान के अंतिम दौर में क्षेत्र के शेष रहे परिवारों से संपर्क किया जाए। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी टोली कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर आमजन को अभियान से जोड़ रहे हैं।