संभाग के सबसे बडे अस्पताल मे गंदगी का आलम

द स्मार्ट अजमेरियन ने अस्पताल प्रशासन से की मांग
अजमेर! शनिवार! 27/2/21 ! अजमेर संभाग के सबसे बडे अस्पताल जवाहर लाल नेहरु के कार्डलोजी विभाग मे गंदगी का आलम ! अस्पताल विभाग के छत पर रखी पानी की टंकी के पानी की निकास नही होने के कारण गंदगी फैल रही है ! द स्मार्ट अजमेरियन के अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया की कार्डलोजी विभाग की पार्किंग मे अस्पताल की छत पर बनी पानी की टंकी से बाथरूम के पानी के लिए कोई भी निकासी नही है जिससे गंदगी का आलम बना हुआ है जिससे बहुत बदबु व मचछर हो रखे है! मरीजो के परिजनो व रिशतेदारो को पानी व खाना खाने मे दिक्कत आ रही है! एक तरफ सरकार कोरना काल मे बडे बडे दावे कर रही है ! दुसरी तरफ संभाग के सबसे बडे अस्पताल मे लापरवाही सामने आ रही है जिससे मरीजो व मरीजो के रिश्तेदारो की जान भी जा सकती है ! द स्मार्ट अजमेरियन के अध्यक्ष सोना धनवानी ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो जिससे मरीजो को राहत मिल सके

error: Content is protected !!