दिव्यांगो को उपकरण वितरित किये गये

अजमेर। श्री नृसिंह गोपाल जी गौशाला अरडका में शुक्रवार को गौ राम कथा के पांचवे दिवस श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति शाखा अजमेर की ओर से गौशाला में दिव्यांगो को उपकरण वितरित किये गये। समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा के अनुसार इस अवसर पर महन्त शिवरतन शरण एवं गौ राम कथा वाचक डाॅ. सत्यगोपाल के हाथो से 5 दिव्यांगो को ट्राईसाईकिल व 3 दिव्यांगो को व्हीलचेयर निशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर सरपंच बहादुर सिंह, करण सिंह जोधा, पुरूषोत्तम चैहान, तरूण जैन एवं कमल मोयल सहित कई लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गौशाला में पिछले पांच दिनों से डाॅ सत्यगोपाल गौ राम कथा कर रहे है जिसका समापन दिनांक 23.03.2021 को होगा।

error: Content is protected !!