केकड़ी 22 मार्च (पवन राठी) पेंशनर समाज का नव वर्ष स्नेह मिलन एवम सम्मान समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हाल में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुवा।समारोह को अजमेर पेंशनर समाज अध्यक्ष कश्मीर सिंह केकड़ी शाखा संरक्षक सूरज किरण राठी पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने विशिष्ठ आतिथ्य प्रदान किया जब कि अध्यक्षता उपकोषाधिकारी कैलाश चंद जैन द्वारा की गई।
समारोह का शुभारंभ मंत्री कैलाश चंद पारीक द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष रामेश्वर पारीक द्वारा दिया गया। शाखा संरक्षक सूरज किरण राठी ने पेंशनर समाज द्वारा संचालित वर्ष पर्यन्त की गतिविधियों की जानकारी दी।
समारोह में वक्ताओं द्वारा पेंशनर समाज द्वारा संचालित गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि सेवा निवृति के बाद कार्यक्षेत्र व्यापक हो जाता है ऐसे में सेवानिवृत्त व्यक्ति अपने अनुभवो से समाज एवम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहनकर सकते है और नई पीढ़ी के मार्गदर्शक बनकर भी अहम भूमिका निभा सकते है।
समारोह के दौरान 75 वर्षायु से अधिक के निम्नांकित को सम्मानित किया गया:-
रंग लाल माली-रामकरण चौधरी लादूराम शर्मा-जगदीश लाल विजय-प्रहलाद दत्त शर्मा-प्रह्लाद कुमार पारीक-कैलाश चंद पाराशर-कैलाश चंद शर्मा-रामराय टेलर-जगदीश प्रसाद गर्ग-मिट्ठन लाल शर्मा-राजमल लोहार-चिरंजीलाल सोनी रामकरण जांगिड़-दुर्गा प्रसाद शर्मा-चांद मल मूंदड़ा-व बालबद्र शर्मा-सत्यव्रत आचार्य मोहन लाल आचार्य-निर्मल कुमार जैन-देवी सिंह राठौड़-मनोहर लाल-मुहम्मद अजीज-चतुर्भुज वैष्णव-महावीर प्रसाद जैन-राम लक्ष्मण माहेश्वरी-सूरजकरण शर्मा-गजराज सिंह राठौड़-जगदीश प्रसाद मीणा-रामसहाय पारीक- शकुंतला देवी माली- एवम श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में कैलाश चंद शर्मा व छीतरमल नरुका को सम्माननित किया गया।समारोह का संचालन जगदीश लाल विजय द्वारा किया गया।