दिनांक 15.04.2021। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर एवं समाज सेवी श्री भंवर सिंह पलाड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में विष्व लैब तकनीषियन दिवस के अवसर पर लैब तकनीषियनो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्री मुरारी लाल वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डाॅ. के.के. सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अखिल राजस्थान लैब तकनीषियन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष व प्रदेष उपाध्यक्ष डाॅ. दिलीप सिंह राठौड़, महामंत्री श्री हरीष बालचन्दानी, संभाग प्रभारी श्री मुकेष वैष्णव, श्री उम्मेद मल टेलर सहित जिले के अन्य लैब तकनीषियन उपस्थित रहे। आयोजन में जिले के लगभग 75 लैब तकनीषियनो को स्मृति चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया गया। ज्ञातत्व है कि डच वैज्ञानिक जकरिया जान्साॅन के जन्मदिन पर ये दिवस मनाया जाता है। पिछले वर्ष से देषभर में कोराना ने लोगो को अपनी चपेट में ले रखा है। इस महामारी के दौर में लैब तकनीषियनो ने अपनी जान की परवाह किये बगैर जनहित में अपनी सेवाऐं दी है एवं एक कोराना योद्धा के रूप अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।
जिला प्रमुख महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्मान समारोह का उद्देष्य चिकित्सा कर्मियों के मनोबल व कार्य के प्रति रूझान को बनाये रखना है जिससे अन्य चिकित्सा कार्मिक/लैब तकनीषियन भी पूर्व की भांति इस कोरोना काल में अपनी उत्कर्ष सेवायें प्रदान कर इस महामारी से निजात दिलाने में अपना सहयोग प्रदान कर सके।
दीपक कादीया
7737597589