राजस्थान रावत-राजपूत महासभा के तत्वावधान में सुजावत वंशज मंडला की ओर सुजाजी जयंती पर से 17 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन घणा बेड़ा माताजी मंदिर परिसर में महासभा प्रदेश अध्यक्ष नाथू सिंह चौहान घाटा की अध्यक्षता तथा डूंगाजी का गांव सरपँच कंचन कंवर भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि महासभा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पीटीआई , संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नंदकिशोर सिंह, हरि सिंह सुजावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्यारी रावत मण्डावर , पूर्व युवा अध्यक्ष नारायण सिंह सेंदड़ा, परमेश्वर सिंह सीरमा, शाखा सभा सरंक्षक देवीसिंह के सानिध्य में आयोजित हुआ । प्रातः वर वधु ग्राम पंचायत डूंगाजी का गांव मुख्यालय पर इक्कठे हुए वहीं से सभी दूल्हे घोड़े पर सवार होकर तथा सभी दुल्हन रथ में सवार होकर बन्दोली निकाली। बंदोली डूंगा जी का गांव, दो कुड़ी होते हुए घणाबेड़ा माताजी मंदिर परिसर पहुंचे। बन्दोली का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ तथा पुष्प वर्षा की गई। कोविड 19 के चलते अनुपालना करते हुए सोशल डिस्टेंस, फेस मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई। विवाह आयोजन स्थल पर पं. सोमेश शर्मा के सानिध्य में सभी 11 वैवाहिक जोड़ों का सामूहिक रूप से वरमाला तथा पाणिग्रहण संस्कार का आयोजन किया गया।
सामूहिक विवाह आयोजन में भामाशाह मोती सिंह सुजावत, मोहन सिंह भूरियाखेड़ा, जसवंत सिंह मण्डावर, मधु रावत भादसी, छितर सिंह सुजावत, हीरा सिंह भादसी, प्रह्लाद सिंह कालब, परमेश्वर सिंह पंवार, गोपाल सिंह दीपावास, डाउ सिंह सुजावत, भैरू सिंह कुकड़ा, खुमान सिंह लसाडिया, लोकेश सिंह सुजावत, प्रताप सिंह बरार, मोहन सिंह पाली, मनोज सिंह ककेडिया, राजेश सिंह लसाडिया, मोहन सिंह नेता, भगवानसिंह बुझारेल, भेरूसिंह, विक्रम सिंह कलालिया, कृपाल सिंह, कुशाल सिंह, हरिसिंह, भगवतसिंह, राजेन्द्र सिंह पाली, करण सिंह पाली आदि समाजबंधु मौजूद थे।
इन्होंने थामा एक-दूसरे का दामन
सामूहिक विवाह सम्मेलन में नरवर -दिवेर क्षेत्र के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजन हुआ। जिसमें रेखा कंवर लोटियाना व ओमप्रकाश सिंह खोडमाल, लीला कंवर नारेली व किशन सिंह घाटा, करिश्मा कंवर आमनेर व जितेंद्र सिंह खेंराटा, त्रिशला कंवर गोदाजी का गांव व भूपेंद्र सिंह पीपलवाला, ललित कंवर भीम व चैनसिंह जालिया पीथावास, सविता अरनाली व सूर्यदेवसिंह बुझारेल, रेखा कंवर अजमेर व साहिबा सिंह अजमेर, कंचन कंवर कलालिया व महिपालसिंह भागावड, नर्बदा कंवर तीतरी व गोविंद सिंह राशमी , नीला कंवर पिपलिया व महावीर सिंह धापडा का विवाह आयोजन किया गया।
गत वर्ष के वैवाहिक जोड़ों को भी दिए गए उपहार
सामूहिक विवाह आयोजन में 11 जोड़ों सहित गत वर्ष के बकाया 37 वैवाहिक जोड़ों को भी वैवाहिक उपहार दिए गए । ज्ञातव्य है कि गत 37 वैवाहिक जोड़ों का विवाह होना था परंतु कोरोना लॉकडाउन होने की वजह से सामूहिक विवाह आयोजन नहीं हो सका तथा उपहार भेंट नहीं किए जा सके । उन सभी 37 जोड़ों को आज के सामूहिक विवाह में संपूर्ण उपहार अलमारी, पलंग, रसोई आइटम , सोने चांदी के उपहार भेंट किए गए।