लागू हुवा कर्फ्यू -सख्ती से गाइड लाइन की पालना करवाएगा प्रशासन
केकड़ी 16 अप्रैल(पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में कोरोना की जकड़ ढीली होने का नाम ही नही ले रही है।
आज 21 नए पॉजिटिव पाए गए है।इंनमे से 12 पॉजिटिव केकड़ी शहर में पाए गए है।अजमेर रोड पर 4 न्यू नंद नगर 2 भेरू गेट-विकास कॉलोनी-राज चिकित्सालय-सूरज पोल गेट शिव कॉलोनी क्षेत्र में एक एक पॉजिटिव मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रो में फतहगढ़ में 2 कुम्हारिया -तस्वरिया-अजगरा-देवगांव-गोयला-सरवाड़ में 1 -1 पॉजिटिव मिले है।
राज्य सरकार की नई गाइड की पालना में शुक्रवार सांय 6 बजे से सोमवार प्रातः तक के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
इससे पूर्व उपखंड अधिकारी ने शहर के सभी मोतबीर लोगो की बैठक लेकर कोरोना के प्रति प्रशासनिक द्रष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए जनजागरण हेतु सभी के सहयोग से ही कोरोना पर विजय पाने का संकल्प दोहराया।इसी कड़ी में गुरूवार को सभी धर्म प्रमुखों से भी उपखंड अधिकारी द्वारा संवाद किया जाकर सहयोग की अपेक्षा की गई।
गाइड लाइन की होगी सख्ती से पालना–प्रशासन सख्ती से पालना करवाने के लिए कमर कस चुका है।