कोविड -19 राहत कार्य के तहत उपलब्ध कराए 10 ऑक्सीमीटर

दिनांक 11 मई 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर के तहत जिला मदर एन.जी.ओ. के तहत शुरू किए गए राहत एवं सेवा कार्य के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचषील को 10 ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए।
संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक के अनुसार चिकित्सा अधिकारी प्रभारी के द्वारा केन्द्र को सहयोग हेतु पत्र प्रेषित करने के पष्चात संस्था द्वारा अपने हितभागी श्रेय मंगल, मुकुल खण्डेलवाल एवं राहुल पारीक के सौजन्य से 10 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करवाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सक्सेना एवं डॉ. आर. के काजला को श्रीमती क्षमा आर. कौषिक एवं निदेषक राकेष कुमार कौषिक ने संयुक्त रूप से ऑक्सीमीटर भेंट किए। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए इस सहयोग से स्टाफ को अपने कार्य में महत्तवपूर्ण सहयोग मिलेगा एवं आमजन को राहत प्रदान होगी।
संस्था निदेषक श्री राकेष कुमार कौषिक ने बताया कि नीति आयोग भारत सरकार व अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार के निर्देषानुसार कोविड-19 से सम्बनिधत गतिविधियों में समन्वयन हेतु जिला मदर एन.जी.ओ. के तहत अपने विभिन्न दानदाता-भामाषाहों और हितभागियों के सहयोग से संस्था पिछले वर्ष से ही राहत कार्य में जुटी है। संस्था द्वारा अब तक 3 हजार से भी अधिक परिवारों तक राषन सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर, दवाईयों आदि एवं एक हजार परिवारों तक बकरी आहार वितरण किया जा चुका है।

(राकेष कुमार कौषिक)
निदेशक
मो.न. 9829140992

error: Content is protected !!