ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा अजमेर देहात की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा आज की गई। किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता दिनेश भाटी ओर जिलाध्यक्ष भंवर लाल बूला ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रिणवा व अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार किसान मोर्चा अजमेर देहात की किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भवर लाल बुला द्वारा सभी मंडलो के अध्यक्षों की विधिवत घोषणा की गई। मां आशापुरा मंडल अध्यक्ष पद पर प्रदीप सिंह रावत, महाराणा प्रताप मंडल-दिलीप, नीलकंठ महादेव मण्डल- प्रदीप सिंह राठौड़, सम्राट पृथ्वीराज चौहान मण्डल रमेश सिंह रावत,
जवाजा मण्डल- तिलोक सिंह पंवार, भालिया मण्डल- नोरत सिंह पालड़ी, भिनाय मण्डल- कैलाश चौधरी, रामगढ़ मण्डल-बन्ना सिंह रावत, खरवा मण्डल- संपत सिंह गेंदावत, नागोला मण्डल- सत्यनारायण तिवारी, मसूदा मण्डल- लादूराम गुर्जर,विजयनगर मण्डल-चिंटू शर्मा, नरवर मण्डल- संपत सिंह राठौड़, बुड्ढा पुष्कर मण्डल सम्पत सिंह रावत, सराधना मण्डल- प्रह्लाद पूनिया, पुष्कर शहर मण्डल- घनश्याम भाटी, रूपनगढ़ मण्डल- गणेश राम जाखड़, खोड़ा गणेश मण्डल – सोहन सिंह रावत, पीसांगन मण्डल -रमेश जांगिड़, मांगलियावास मण्डल- शिवजीराम जाखड़, भवानी खेड़ा मण्डल – योगेंद्र सिंह गौड़, नसीराबाद शहर मण्डल- गोपाल यादव, नसीराबाद ग्रामीण मण्डल- जीवन राम चौधरी, श्रीनगर मण्डल- मुकेश गुर्जर, वीर सावरकर मण्डल- दिग्विजय सिंह राठौड़, बजरंग मण्डल-कालूराम खारोल, ब्रह्माणी माता बघेरा मण्डल -भेरु लाल माली, केकड़ी शहर मण्डल- पप्पू माली, बावनमाता ग्रामीण सावर मण्डल – मनोज काहार, गणेश चौकी कादेवड़ा मण्डल – शिवराज गुर्जर, सरवाड़ शहर मण्डल- नाथू माली को किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष बूला ने बताया कि किसान मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण को लेकर के दी जाने वाली निधि के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की योजनाओ को सभी किसानों तक पहुचा कर लाभ दिलाने का प्रयास किया करेगा। भाजपा संगठन व किसानों को मजबूती प्रदान करने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव प्रयासरत रहेंगे।