सहायक आचार्य (काॅलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020
अजमेर, 20 सितंबर। आयोग द्वारा सहायक आचार्य (काॅलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020 सामान्य ज्ञान की परीक्षा में भाग लेने वाले आवंटित रोल नंबर 138089 से 138232 तक के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र में परिवर्तन किया गया है। इन रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन पूर्व में आवंटित परीक्षा केंद्र के स्थान पर परीक्षा केंद्र 08-0132, कपूर पब्लिक स्कूल, गली नंबर 1, रामपुरा बस्ती, लालगढ, जिला/तहसील-बीकानेर में किया जाएगा। शेष 480 अभ्यर्थियों (रोल नं. 137609 से 138088 तक) का परीक्षा केन्द्र यथावत् रहेगा।
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को इस संबंध में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।
संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग द्वारा राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 22.09.2021 को सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे किया जाएगा। ऐच्छिक विषयों की परीक्षा दिनांक 23.09.2021, 24.09.2021, 28.09.2021 से 06.10.2021 तक एवं 08.10.2021 व 09.10.2021 को प्रातः 09ः00 बजे से 12ः00 बजे एवं 02ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी