इंडिया@75 यूथ आइडियाथॉन अपने अंतिम दौर में पहुंचा

भारत के 100 सबसे नवोन्वेषी और उद्यमी दिमाग वाले स्कूली बच्चे सामने आए
नयी दिल्ली, नवंबर, 2021- स्कूली बच्चों के अनूठे उद्यमी विचारों की तीन चरण वाली प्रतिस्पर्धा इंडिया@75 यूथ आइडियाथॉन अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है जहां भारत के सबसे प्रतिभावान एवं उद्यमी विचार वाले विद्यार्थी सामने आएंगे। इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन थिंकस्टार्टअप द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत मैनेजमेंट आंत्रप्रिन्योरशिप प्रोफेशनल स्किल काउंसिल (एमईपीएससी) और बजाज एलायंज लाइफ के साथ मिलकर किया गया। विचारों की शक्ति के जरिये स्कूली विद्यार्थियों में नवप्रवर्तन एवं उद्यमशीलता की भावना पैदा करने के विजन के साथ यह प्रतिस्पर्धा शुरू की गई और यह भावना देश में परिवर्तन ला सकती है।
इस यूथ आइडियाथॉन के लिए 5000 स्कूलों से 62 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया जिसमें प्रारंभिक दौर के अंतिम दिन 9,000 से अधिक पंजीकरण किया गया। यूथ आइडियाथॉन के तहत देशभर में 850 से अधिक वेबिनारों का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से करीब दो लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस पहल के तहत टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें देशभर से 5,000 से अधिक अध्यापक शामिल हुए। टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन इस विजन के साथ किया गया कि अध्यापकों को उद्यमशीलता के पाठ पढ़ाने में मदद मिल सके जिससे नयी पीढ़ी के युवा उद्यमशील विचारों के विकास में सहायता मिल सके।
प्रतिस्पर्धा के दूसरे दौर में भारत के 500 सबसे प्रतिभाशाली युवाओं को खोजा गया। इस दौर में बच्चों को एक वीडियो इंटरव्यू के चरण से गुजरने का अनुरोध किया गया जहां उनका मूल्यांकन 50 अग्रणी भारतीय उद्यमियों द्वारा किया गया। इस इंटरव्यू के बाद शीर्ष 100 बच्चों का चयन किया गया जिनका विवरण आज प्रकाशित किया गया है।
इस आइडियाथॉन का अंतिम चरण 6 नवंबर, 2021 से प्रारंभ होगा जो आठ दिनों तक चलेगा। इस अंतिम चरण में शिक्षा एवं उद्यमशीलता की दुनिया से कुछ बड़े नाम दस्तक देंगे जिनमें कैंब्रिज युनिवर्सिटी में नवप्रवर्तन के प्रोफेसर जयदीप प्रभु, प्रोफेसर जीन लिएडका, प्रोफेसर संजय कुमार, इंडिया डायरेक्टर, हावर्ड युनिवर्सिटी, अमरपसंद ग्रुप के श्री रूस्तम केरावाला, इंडिया एंजेल नेटवर्क के संस्थापक श्री आलोक मित्तल, आईपीवी फंड के संस्थापक श्री विनय बंसल प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अंतिम चरण में युनिकॉर्न आंत्रप्रिन्योर्स की ओर से सत्र भी शामिल होंगे जिसमें वे अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे और यह बताएंगे कि कैसे सही उद्यमी दृष्टिकोण एवं सोच विकसित करें।
एमईपीएससी के सीईओ कर्नल अनिल कुमार पोखरियाल ने कहा, बच्चे भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हमारे युवाओं का परिचय उद्यमशीलता की अवधारणा से कराया जाय, यह आज के समय की जरूरत बन गई है।
थिंकस्टार्टअप की संस्थापक शिवानी सिंह कपूर ने कहा, सही दृष्टिकोण एवं प्रभावी मार्गदर्शन की मदद से उद्यमशीलता की सोच रखने वाले ये युवा ना केवल हमारे देश को अधिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए अपना नेतृत्व प्रदान करेंगे, बल्कि मानवता को अधिक टिकाऊपन एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएंगे।
थिंकस्टार्टअप के सह संस्थापक और यूथ आइडियाथॉन के कार्यक्रम निदेशक संजीव शिवेश के मुताबिक, हमारा मानना है कि यह समय यूथ आइडियाथॉन के लिए है। यह भारत के लिए परिवर्तनकारी होगा और इसलिए यूथ आइडियाथॉन में इस बात पर जोर है कि मेरा आइडिया जो बदल दे भारत।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी यूथ आइडियाथॉन को मान्यता दी है। भारत के कुछ अग्रणी संगठनों जैसे मैकमिलन एजुकेशन, टेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन फोरकास्टिंग एंड असेसमेंट काउंसिल, शीएटवर्क और रिन्यूएबल्स, लॉ सीखो, स्किल ट्रेनर, सीआईएसएस, आईआईएम विशाखापत्तनम, केयर एंड एलायड सर्विसेज, ओलिव हेरिटेज और जिंजर वेब्स ने इस यूथ आइडियाथॉन के लिए साझीदारी की है।
इंडिया@75-यूथ आइडियाथॉन के विजेता को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उप विजेता को 60,000 रूपये और दूसरे उप विजेता को 40,000 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एक छात्रा के सर्वोत्तम विचार के लिए उसे शीएटवर्क द्वारा 25,000 रूपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, शीर्ष 10 आइडियास सर्टिफिकेट और साथ में 3 महीने का मार्गदर्शन, शीर्ष 100 आइडिया सर्टिफिकेट साथ में यंग आइडियेटर, शीर्ष 500 रैंक सर्टिफिकेट, सबसे लोकप्रिय विचार का पुरस्कार (10,000 रूपये), प्रत्येक राज्य से सर्वोत्तम विचार (10,000 रूपये) भी दिए जाएंगे। प्रतिभागी स्कूल सराहना प्रमाण पत्र और आइडिया इन्नोवेशन ट्रॉफी जीत सकते हैं।
इस प्रतिस्पर्धा में व्यक्तिगत प्रमाण पत्र और प्रत्येक 25,000 रूपये के नकद पुरस्कार भी हैं और साथ ही बेस्ट ग्रीन आइडिया, बेस्ट ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स आइडिया, बेस्ट फाइनेंस आइडिया, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस आइडिया, बेस्ट एंटरटेनमेंट एंड गेमिंग आइडिया, बेस्ट एजुकेशन आइडिया, बेस्ट रूरल डेवलपमेंट आइडिया, बेस्ट स्पेस टेक आइडिया, बेस्ट सोशल आइडिया और बेस्ट कंज्यूमर प्रोडक्ट आइडिया के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

error: Content is protected !!