जानकारी नहीं उपलब्ध करवाने पर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी – आफ़ाक अली खान

आज आम आदमी पार्टी अजमेर ने( अवैध निर्माण की जानकारी बाबत 17/9/21 को दिए निगम आयुक्त को जानकारी मांग पत्र ) के उत्तर हेतु अवैध के विरुद्ध युद्ध समिति के अध्यक्ष आफाक अली खान व अन्य समिति सदस्यों ने ( मांग पत्र रिमाइंडर ) निगम आयुक्त को दिया।

समिति अध्यक्ष आफ़ाक अली खान ने बताया कि
अवैध निर्माण की जानकारी बाबत प्रदेश महिला शक्ति कीर्ति पाठक के नेतृत्व में व अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी सहित अजमेर के कार्यकर्ताओं ने दिनांक 17/9/21 को निगम आयुक्त को एक जानकारी मांग पत्र दिया था जिस पर उन्होंने 21/9/21 तक जवाब देने की बात कही थी
परंतु अब तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी को लेकर आज निगम आयुक्त को मांग पत्र रिमाइंडर सौंपा गया और चेतावनी दी गयी कि निगम आयुक्त द्वारा 2 सप्ताह में जानकारी ना देने की स्थिति में पार्टी द्वारा 23/9/21 के बाद विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम की होगी

आज मांगपत्र रिमाइंडर देने हेतु ज़िला सचिव चंद्र बालानी, ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार,उत्तर विधानसभा अध्यक्ष हरिराम कोडवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!