74 वी बालिका के विवाह में सहयोग

श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की पंचशीलनगर इकाई ने दिया जरूरतमंद परिवार की बालिका के विवाह में सहयोग
—————————————————————–
दिगम्बर जैन महिला महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की पंचशीलनगर इकाई
के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर बीमार पिता एवम घर घर जाकर काम करके व मेहनत मजदूरी करके अपना एवम परिवार का भरण पोषण करने वाली माता की बालिका के विवाह में सहयोग किया गया
श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ने बताया कि विधवा महिलाओ अथवा बीमार एवम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाएं जिनके विवाह की व्यवस्थाओं में अड़चन आती हैं सहयोग मांगने पर उनकी समिति सदस्याओं, समाजसेवियों एवं भामाशाहो का सहयोग लेते हुए सहयोग किया जाता हैं
पंचशीलनगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गदिया ने बताया कि
समिति के निर्देश पर अजमेर की रहने वाली सुश्री संध्या जिसका विवाह आगामी दिनों में होने जा रहा हैं को उसके विवाह में एवम विवाह उपरांत गृहस्थ जीवन मे काम मे आने वाली सामग्री जिसमे
दुल्हन हेतु बरी के बेस,इक्कीस साड़ियां,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, पायजेब,लूंग,अंगूठी, सलवार सूट,ब्लेंकेट्स,सभी प्रकार के बर्तन,सेलो के आइटम,
कुकर,ओवन,मिक्सी, प्रेस,गेस चूल्हा,जूसर,चद्दर,सजावट के सामान,गद्दा, आकर्षक जूते, चप्पल,परिवारजन के कपड़े, आदि देकर सहयोग किया गया
इससे पूर्व पंचशीलनगर नगर इकाई की सभी सदस्याओं द्वारा दुल्हन बनने जा रही संध्या की छोल भरी गई व बन्नी के गीत गाए गए व बधाई दी गई
इस अवसर पर विशेष सहयोगकर्ता समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना बाकलीवाल,महिला प्रकोष्ठ मंत्री श्रीमती नवल छाबड़ा,अध्यक्ष प्रीति गदिया,विभा जैन,सिंपल पाटनी, डॉक्टर मनीषा जैन,रेखा जैन,निर्मला जैन,मधु पाटनी, शीतल जैन मनीषा गदिया,आशा जैन,कुसुम जैन आदि रही
इस अवसर पर महासमिति अध्यक्ष श्रीमती शिखा बिलाला,राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी, सर्वोदय कॉलोनी मंत्री रेणु पाटनी, वर्षा बड़जात्या श्री दिगम्बर जैन महासमिति अध्यक्ष अतुल पाटनी आदि मौजूद रहे
अंत मे समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना बाकलीवाल ने सभी सह्योगकर्ताओ के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि समिति द्वारा अबतक 74 बालिकाओ के विवाह में सहयोग किया जा चुका हैं
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!