स्कूल-काॅलेज में खोले जाएंगे इन्टैक हैरीटेज क्लब
अजमेर/ भारतीय सांस्कृतिक निधि ‘इन्टैक‘ अजमेर चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों में विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विरासत जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। संयोजक राजेश गर्ग ने बताया कि इस अभियान के प्रथम चरण में विभिन्न स्कूल और काॅलेजों में हैरीटेज क्लब खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सेंट जोसफ बालनिकेतन सीसै स्कूल घोलाभाटा में नया विरासत क्लब का उद्घाटन किया गया है. प्राचार्य राजेश बेप्टिस्ट समन्वयक होंगे और प्रभारी करण सिंह और सह प्रभारी प्रवीण चन्द्र सैनी रहेंगे। सहसंयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली विरासत की जानकारी देने के साथ-साथ विरासत व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को विविध प्रतियोगिताओं, सेमीनार में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।