केकड़ी 7 फरवरी (पवन राठी) राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा केकड़ी द्वारा माह के प्रथम सोमवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित कर उनकी कुशल क्षेम पूँछी।यह फल वितरण कार्यक्रम स्व अजय शर्मा की स्मृति में लादूराम शर्मा द्वारा किया गया था। केकड़ी उपशाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि शाखा द्वारा फल वितरण कार्यक्रम विगत 16 वर्षों से निर्बाध रूप से किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में सचिव कैलाश चंद पारीक कोषाध्यक्ष घीसालाल माली वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा राधा कृष्ण जोशी राजेन्द्र आचार्य नंदकिशोर पाराशर रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय रामकरण चौधरी राधेश्याम गोपलान कृष्ण गोपाल शर्मा गोवर्धन लाल जांगिड़ यश शर्मा आदित्य एवम हेमंत शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
सोमवार को ही सम्पन्न कार्य कारिणी की बैठक में वार्षिक समारोह के आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया ।