क्षेत्र के विकास में नहीं आएगी धन की कमी- देवनानी

अम्बिका नगर गोटा कॉलोनी में 13 लाख की लागत से होगा नालियों का निर्माण

अजमेर, 19 अप्रैल। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अजमेर उत्तर क्षेत्र के लगातार विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर काम किया जा रहा है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाया जा रहा है।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज बोराज स्थित अंबिका विहार काॅलोनी गोटा काॅलोनी में 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नालियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। काॅलोनी में नाली निर्माण होने से गंदा पानी सड़क पर नहीं बहेगा, जिससे मच्छर व अन्य जीव-जंतुओं से होने वाली बीमारियों का खतरा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जनता की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, क्योंकि उनके लिए जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा लगातार संकल्पबद्ध है। प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हो रहा है। विभिन्न वार्डों के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रो देवनानी ने कहा कि क्षेत्र का निरंतर विकास जारी है। इस अवसर पर सीताराम शर्मा, किसान मोर्चा शहर जिलामंत्री पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सिंह रावत,शंकर सिंह रावत, मनीष शर्मा,विवेक सिंह रावत,महावीर जैन,सोनू गोस्वामी,गणपत जैन,संजय गोस्वामी, गोपाल ,बजरंग शर्मा,रतन, अतुल गुप्ता,कमल खत्री,हरिओम,मनमोहन,सुनील सिंह राजावत उपस्थित थे।

error: Content is protected !!