केकड़ी 30 अप्रेल (पवन राठी)भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति राजस्थान द्वारा जयपुर में राजलक्ष्मी गार्डन में राज्य स्तरीय यज्ञ महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार कर मनाया गया।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि जयपुर में मनाए गए राज्य स्तरीय यज्ञ महोत्सव में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य यज्ञ प्रभारी स्वामी यज्ञदेव के ब्रह्मत्व व राजस्थान के यज्ञ प्रभारी डॉ. मोक्षराज के मुख्य नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। स्वामी यज्ञ देव ने यज्ञ के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा की यज्ञ देव कार्य है इससे हमारी आंतरिक व बाह्य ऊर्जा का विस्तार होता है हमारा जीवन रोगमुक्त व ईश्वर युक्त रहता है। डॉ. मोक्षराज ने बताया की यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति का एक प्रमुख अंग है जिसे हम भूलते जा रहे है हमे शुद्ध व सात्विक निरोगी जीवन जीने के लिए यज्ञ को जीवन मे अपनाना होगा ।कार्यक्रम में कुलभूषण बैराठी, बहन सुशील समस्त राज्य कार्यकरिणी एवं मध्य राजस्थान के समस्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी अजमेर से नेमीचंद तम्बोली, सत्यनारायण सोनी, नीरज आर्य,सुनिल जोशी, रामप्रसाद सोनी, विवेक चांडक, कमलेश पुरोहित, मनीष नामा सहित सभी प्रभारी उपस्थित रहे।