केकड़ी 6 मई (पवन राठी)नगरपालिका द्वारा छोटे तालाब के 3 -30 करोड़ की लागत के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को पालिका के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया और जे सी बी द्वारा एक दर्जन कच्चे पक्के अतिक्रमण तोड़े।अचानक शुरू की गई कार्यवाही से अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया।अतिक्रमियों द्वारा कार्यवाही का विरोध किया गया परंतु उनको अधिकारियों के सम्मुख घुटने टेकने पड़े।अतिक्रमियों ने कहा कि कार्यवाही शुरू करने से पहले उनको किसी तरह की सूचना तक नही दी गई।
पालिका प्रशासन का कहना है कि छोटे तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य विगत कई दिनों से चल रहा है उसमें अतिक्रमण बाधा बन रहे थे।अतिक्रमियों द्वारा खुद अतिक्रमण नही हटाने पर पालिका को बाध्य होकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करनी पड़ी।
पालिका के अतिक्रमण तोड़ू दस्ते में अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सेनी राजस्व निरीक्षक राजेश चौधरी सहायक अभियंता घासीलाल गुर्जर सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक सिकंदर जमादार आशीष सहित अन्य पालिका कर्मी सम्मिलित थे।
ये है सौंदर्यीकरण योजना
================
3-30करोड़ की लागत से किये जा रहे सौंदर्यीकरण के तहत छोटे तालाब के चारो और नाला एवम दीवार बनाई जाएगी ।नाले का निर्माण इस तरह होगा कि शहर का गंदा पानी सीधे नालों के माध्यम से बड़े तालाब ने जा सके और बरसात का पानी छोटे तालाब में संरक्षित हो सके।इसके लिए वाल्व सिस्टम विकसित किया जाएगा और फ़िल्टर आदि लगाए जाएंगे।गौर तलब है कि अभी तक शहर का गंदा पानी छोटे तालाब में एकत्रित होता था। तालाब के चारो और पाथ वे बनाया जाएगा जंहा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और घूमने आने वाले लोगो के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।
सौंदर्यीकरण कार्य का कार्यादेश जयपुर की एक फर्म को दिया गया है ।