अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने आज हुई बैठक में बताया कि नगर निगम अजमेर के कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों की इच्छा के विरुद्ध यूजर टैक्स की रसीदें काट कर यूजर टैक्स वसूल किया जा रहा है जिसकी अजमेर शहर के विभिन्न बाज़ारों के प्रतिनिधियों ने इसे जबरन व्यापारियों पर थोपा गया शुल्क करार दिया। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि किसी भी तरह की सेवा प्राप्त करने के लिए उसके शुल्क का भुगतान सेवाप्रदाता को किया जाता है परन्तु सेवा प्राप्त करना या न करना उसका व्यक्तिगत निर्णय होता है। इसी क्रम में आज महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में तय किया गया कि कचरा संग्रहण शुल्क उर्फ़ यूजर टैक्स वे व्यापारी तो अवश्य देवें जो नगर निगम से यह सेवा लेना चाहते हैं। जिला कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त से पूर्व में भी इस सम्बन्ध में उचित दिशानिर्देश जारी करने की मांग महासंघ द्वारा की जा चुकी है, किन्तु इसके उपरान्त भी निगम कर्मचारियों द्वारा शुल्क वसूली अभियान चलाया जा रहा है जो न्यायसंगत नहीं है और व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं। उचित दिशानिर्देशों के अभाव में जो शुल्क वसूली निगम द्वारा की जा रही है उसके विरुद्ध समस्त बाज़ारों के व्यापारी अब लामबद्ध हो रहे हैं जिसके लिए आज महासंघ की बैठक आयोजित हुई है। अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि कचरा संग्रहण करना नगर निगम का दायित्व है जिसके लिए व्यापारी किसी प्रकार के शुल्क देने का उत्तरदायी नहीं है चूँकि वह राजस्व पूर्ती के लिए विभिन्न टैक्स का भुगतान करता आ रहा है फिर भी यदि निगम द्वारा उक्त शुल्क व्यापारियों से वसूलना तय किया गया है तो उक्त वसूली शत-प्रतिशत ऐच्छिक होनी चाहिए व शुल्क वसूली करते समय व्यापारियों के साथ निगम कर्मचारियों का जोर-जबरन वाला व्यवहार सहन नहीं किया जायेगा, जो भी व्यापारी उक्त सेवा लेना चाहे उसी से शुल्क की वसूली की जाये। आज हुई बैठक में महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम सहित अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, सुरेश चारभुजा, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, जय गोयल, गिरीश लालवानी, डॉ. सुभाष माहेश्वरी, जरनैल सिंह, राजकुमार गर्ग, हेमंतसिंह खंगारोत, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक जैन, बालेश गोहिल, राजीव निराला, दिलीप टोपीवाला, अनीश मोयल, राकेश डीडवाणीया, संयम गंगवाल, सम्पत कोठारी, संजय कुमार जैन, अनुराग जैन, बद्रीप्रसाद सिंघल, विशाल गंगवाल, माणकचंद जैन आदि मौजूद रहे।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678