केकड़ी 20 जुलाई(पवन राठी)सामाजिक संस्था बढ़ते कदम गौ शाला के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष में संकल्प कोचिंग
संस्थान परिसर में स्वेच्चिक रक्तदान शिविर आयोजित किया ।जिसमें रक्त वीरों ने उत्साह से शिरकत की।
शिविर प्रभारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि शिविर में राजकीय जनाना अस्पताल अजमेर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर व जिला अस्पताल केकड़ी की टीमो ने कुल 122 यूनिट रक्त संग्रहित किया।
शिविर का शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष अशोक पारीक व लक्ष्मण सिंह सोलंकी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
सचिव राजेन्द्र कुमार बियाणी ने बताया कि 21 जुलाई गुरुवार को महेश वाटिका में दोपहर का कार्यक्रम होगा ठीक उसके बाद स्थापना दिवस कार्यक्रम एवम भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा अंत मे सामूहिक भोज होगा।