दिनांक 23.08.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, जिला परिषद, अजमेर की अध्यक्षता में दिनांक 23.08.2022 को दोपहर 01ः15 बजे जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं को अनुमोदन किया गया। बैठक में अधीनस्थ पंचायत समितियो में कार्यरत कार्मिको की राजकीय सेवा में कार्यरत रहते हुये मुत्यु होने पर उनके मृतक आश्रितो को अनुकम्पा दिये जाने सबंधी प्रकरण में मृतक आश्रितो को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित श्री इन्द्रराज लोधा को सहायक कर्मचारी के पद पर, श्री अभिषेक वैष्णव को कनिष्ठ सहायक के पद पर एवं श्री महेन्द्र सिंह चौहान को कनिष्ठ सहायक के पद पर राजस्थान मृतक आश्रितो के अनुकम्पा नियुक्ति नियम 1996 एवं राजस्थान पंचायतीराज नियम 1996 के नियम 277 के तहत अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2021-22 के अन्तर्गत राज्य से बाहर की प्रषैक्षणिक योग्यता का सत्यापन उपरान्त पात्र पाये जाने पर 3 अभ्यर्थियो रिकंू गुर्जर, गगनचन्द सिंह राठौड एवं सुरेन्द्र सिंह राठौड की नियुक्ति/पदस्थापन हेतु दिनांक 24.05.2022 व दिनांक 25.05.2022 को कराई गई काउन्सिलिंग का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।
श्री जगदीष प्रसाद त्रिपाठी, तत्कालीन ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव, वायद पंचायत समिति, रोहट जिला पाली वर्तमान में निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत समिति पीसांगन के विरूद्ध माननीय विषिष्ठ न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण पाली द्वारा पारित निर्णय की पालना में श्री जगदीष प्रसाद त्रिपाठी को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण अपील) नियम 1958 के नियम 19 के तहत राजकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्री हेमन्त स्वरूप माथुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमती प्रतिभा चूण्डावत, कोषाधिकारी, अजमेर (कलक्टर प्रतिनिधि), श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारम्भिक षिक्षा (जिला षिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि), अजमेर उपस्थित रहे।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देष
दिनांक 23.08.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागो के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।
1. भानुप्रताप सिंह राठौड़ निवासी ग्राम नरवर जिला अजमेर ने अवगत कराया कि प्रार्थी ने करीब डेढ़ साल तक (9 पखवाड़ा) ग्राम पंचायत नरवर में मेट का कार्य किया था, जिसका भुगतान आज दिनांक तक प्राप्त नही हुआ है। प्रार्थी ने भुगतान दिलवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने अधिषाषी अभियंता, नरेगा को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
2. रामनिवास निवासी कृष्णापुरी मदनगंज-किषनगढ़ ने अवगत कराया कि प्रार्थी का ग्राम नलू तह. किषनगढ़ में पक्का मकान व उसके पीछे की तरफ बाड़ा स्थित है जिस पर प्रार्थी का पूर्वजो के समय से कब्जा चला आ रहा है। उक्त स्थान पर ग्राम के मनोहर पुत्र श्री बोदू नाई द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है विरोध करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट एवं गाली गलौच की गई। आरोपी द्वारा ग्राम पंचायत नलू के सरपंच से मिलीभगत कर पटटा जारी करवा लिया गया है। प्रार्थी ने आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं मिलीभगत कर बनवाये गये पटटे को निरस्त करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति किषनगढ़ को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
3. समस्त ग्रामवासी ग्राम नान्दला ने अवगत कराया कि ग्राम नान्दला की भूमि पर कचरा संग्रहण केन्द्र आवटिंत किया जा रहा है। उक्त भूमि के पास ही आबादी एवं कृषि भूमि है। भूमि पर कचरा डालने से प्रदूषण फैलेगा जिस कारण ग्रामीणो एवं पशुओ के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ग्रामवासीयो ने कचरा संग्रहण केन्द्र के आवंटन को निरस्त करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने जिला कलक्टर अजमेर से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया।
4. गीता देवी, सरपंच ग्राम पंचायत देवास, पंचायत समिति मसूदा ने अवगत कराया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम देदपुरा, ग्राम पंचायत देवास, पंचायत समिति मसूदा के 3 कमरो को जमींदोज करने कर दिया गया है। 3 कमरो को जमींदोज करने के बाद बच्चो के बैठन के लिये स्थान नही है। प्रार्थीया ने इन तीनो को पुनः बनवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख महोदया द्वारा जिला षिक्षा अधिकारी, माध्यमिक षिक्षा एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, समग्र षिक्षा अभियान, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
5. लक्ष्मण सिंह निवासी देवरा का बाडिया धोलांदाता तह. ब्यावर ने अवगत कराया कि प्रार्थी की पुष्तैनी जमीन खसरा संख्या 659, 660, 661, 662, 663 दुर्गावास पटवार हल्का में आती है। जिस पर कुछ व्यक्तियो द्वारा पटवारी विक्रम यादव की मिलीभगत से चारागाह भूमि पर निर्माण करके प्रार्थी के परिवार की करीब 5-7 बीघा जमीन का रास्ता रोक दिया गया है। प्रार्थी ने आरोपी पटवारी विक्रम यादव व चारागाह भूमि पर कब्जा करने वाले दबंगो के खिलाफ उचित कार्यवाही करके आने जाने के लिये रास्ता दिलाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख द्वारा तहसीलदार ब्यावर से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया।
6. मूलचन्द रेबारी निवासी ग्राम जाजोता तह. रूपनगढ़ ने अवगत कराया कि ग्राम जाजोता पटवार हल्का जाजोता तह. रूपनगढ़ में जाजोता-रूपनगढ़ से आवागमन करने वाले रास्ते पर रतना रेबारी एवं रेवत ने घडेले से अवैध बजरी खनन करना चालू कर दिया था। प्रार्थी ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख ने खनन अभियंता, खनन विभाग से आवष्यक कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया।
7. समस्त ग्रामवासी, ग्राम झाक ने अवगत कराया कि ग्राम झाक में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गया है। उक्त विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं षिक्षको के पद रिक्त चल रहे है। जिस कारण विद्यालय में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से नही चल पा रहा है। ग्रामवासियो ने अध्यापको की व्यवस्था करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख द्वारा जिला षिक्षा अधिकारी, माध्यमिक षिक्षा, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
बैठक में श्री जितेन्द्र सिंह नोसल जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, श्री जगदीष गौरा जिला परिषद सदस्य, श्री दिलीप पचार, जिला परिषद सदस्य, श्री कैलाष चन्द तरड़िया, जिला परिषद सदस्य, श्री हेमन्त स्वरूप माथुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेषक, समाज कल्याण विभाग, अजमेर, श्री राजेन्द्र कुमार चौधरी, उपनिदेषक, महिला अधिकारिता विभाग, अजमेर, श्री सिकरामाराम चोयल, उपनिदेषक, महिला एवं बाल विकास, अजमेर, श्री जितेन्द्र सिंह शक्तावत, उपनिदेषक (कृषि), अजमेर, श्री सपंत सिंह जोधा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्री अरूण कुमार शर्मा, अति.जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर, श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियंता (निर्माण), श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (नरेगा), श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अधिषाषी अभियंता (ग्रा.वि.प्र.), श्री अनिल कुमार अरोड़ा, सहायक अभियंता (निर्माण), श्री हेमन्त कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589