छात्रसंघ चुनाव हेतु मतदान आज सभी तेयरिया पूर्ण

दोनों ही प्रमुख छात्र संगठन पूरे जोश खरोश से लगे हुए ह प्रचार में

केकडी 25 अगस्त,(पवन राठी)छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने अपनी सभी तेयरिया पूर्ण कर ली है।गुरुवार को सांय 5: बजे तक नियमित विद्यार्थियों को परिचय पत्र वितरित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रताप पिंजानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रो अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा मतदान, एवं प्रो चेतन लाल रेगर के द्वारा मतगणना करवाने संबंधित निर्देश प्रदान किए गए। छात्र संघ चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के साथ एक बैठक रखी गई जिसमें चुनाव के सुचारू संचालन एवं नियमों की जानकारी दी गई। शुक्रवार को मतदान के पश्चात मतपेटियों को सुरक्षित रखवाया जाकर 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे मतगणना का कार्य किया जाएगा। मतगणना के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी व तत्पश्चात विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलवाई जायेगी। गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में दोनों ही प्रमुख छात्र संगठनों के कार्यकर्ता छात्रों के घर-घर दस्तक देकर उनको अपने अपने पक्ष में मतदान हेतु आग्रह करते नजर आए।

error: Content is protected !!