लंपी रोग से पीड़ित गऊमाताओं के लिए हराचारा की सेवा भेजी

श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला अजमेर के तत्वावधान में पंचशील नगर स्थित जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से बनाए गए आइसोलेशन सेंटर जहा लंपी रोग से पीड़ित गौमाताओं का इलाज चल रहा है एवम अन्य गौमाताओं के लिए हराचारा की सेवा भिजवाते हुए समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि जीवदया के अंतर्गत विशेषकर गऊमाताओं पर आई इस गंभीर बीमारी की रोकथाम व कोई भी गाय बिना चारा पानी के नही रहे के लिए हर संभव मदद के प्रयास किए जाएंगे
समिति की मंत्री सरला लुहाड़िया ने बताया कि आज समिति की महिला प्रकोष्ठ मंत्री अनिता शरद बड़जात्या एवम सर्वोदय कॉलोनी इकाई की वर्षा बड़जात्या के सहयोग से 800 किलो पोष्टिक हराचारा व गुड की सेवा भिजवाई गई जिसे सामाजिक कार्यकर्ता मंजू शर्मा व सेंटर पर सेवा दे रहे अन्य गोभक्तो ने गौमाताओं को अर्पण किया
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार इस सेवा को जारी रखा जाएगा
इस अवसर पर मधु पाटनी,अनिता शरद बड़जात्या,सूर्यकांता जैन,अनिता पाटनी ,शशि बज कविता जैन,नीलू,सुनिताआदि मोजूद रही

error: Content is protected !!