पैलेस ऑन व्हील चलाने के लिए रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

अजमेर एवं बूंदी रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव

अजमेर! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि रेल मंत्रालय ने पैलेस ऑन व्हील्स चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है और शीघ्र ही पैलेस ऑन व्हील पटरियों पर दौड़ेगी! निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि रेल मंत्रालय ने गौरव ट्रेन के मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चला ले की अनुमति प्रदान की है। निगम अध्यक्ष राठौड़ में रेल मंत्रालय से पैलेस ऑन व्हील पुरानी पॉलिसी के अंतर्गत प्रॉफिट शेयरिंग पर चलाने का पुन आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय मैं भारत गौरव ट्रेन मापदंडों पर पैलेस ऑन व्हील चलाने की अनुमति प्रदान की है। और निगम पैलेस ऑन व्हील्स को पटरियों पर लाने के लिए तैयारियों में जुट गई है। रेल मंत्रालय के निर्देशों अनुसार अजमेर यार्ड में पैलेस ऑन व्हील का आधुनिकरण सौंदरीकरण एवं साज सज्जा का कार्य निगम ने प्रारंभ कर दिया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि निगम की पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी का ठहराव अजमेर एवं बुन्दी में भी होगा !
उन्होंने कहा कि पैलेस ऑन व्हील का पुराना बकाया रेल मंत्रालय को किस्तों पर ब्याज मुक्त भुगतान किया जाएगा।
गुलाम नबी आजाद का कांग्रेसी छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण राठौड़ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आजाद को कांग्रेस से ही पहचान मिली थी और गुलाम नबी आजाद ऐसे समय पर छोड़ी है जबकि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विदेश में है।गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस छोड़ना मात्र अवसरवादीता है !
दिल्ली में हल्ला बोल महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की तैयारियों के लिए बैठक दिल्ली में आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली के जयपुर प्रभारी राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने आज जयपुर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के निवास स्थान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में आयोजित महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की प्रारंभिक तैयारियों के लिए बैठक ली !
जयपुर प्रभारी राठौड़ ने बताया कि रैली में जयपुर देहात की प्रत्येक विधानसभा से कांग्रेस के 500 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक गण ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद गण सहित देहात कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
+917340608744

error: Content is protected !!