हर वर्ष शहर के प्रमुख आयोजन रावण दहन का कार्यक्रम वर्षों से पटेल मैदान में किया जाता है परंतु इस वर्ष स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट के कारण रावण दहन कार्यक्रम के स्थान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिसे लेकर पूर्व में भी धड़े के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा से मिलकर आग्रह किया गया कि यह कार्यक्रम पटेल मैदान में ही किया जाए।
घसेटी धड़े के सुरेश गोयल ने बताया कि रावण दहन का कार्यक्रम अजमेर का एक प्रमुख आयोजन है जिसे देखने के लिए बच्चे, महिलाएं सहित हर आयु वर्ग के लोग आते है।पटेल मैदान शहर के मध्य में स्थित है साथ ही भारी भीड़ को व्यवस्थित किया जा सकता है निगम द्वारा इस निर्णय का स्वागत करते हुए धड़े के पदाधिकारियों अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, सचिव राजेंद्र गर्ग ने महापौर ब्रजलता हाड़ा और आयुक्त नगर निगम को धन्यवाद पत्र भेंट किया।
धड़े के अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व तक यह आयोजन रावण की बगीची उसरी गेट के सामने वाले ग्राउंड पर किया जाता था जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे।
इसके पश्चात नगर निगम प्रशासन ने रावण दहन कार्यक्रम पटेल मैदान में स्थानांतरित कर दिया तब से निरंतर यह आयोजन वृहद स्तर पर पटेल मैदान में किया जा रहा है।
धड़े के सचिव राजेंद्र गर्ग ने बताया कि 150 वर्ष से रावण दहन हेतु श्री राम की सवारी धसेटी स्थित रघुनाथ मंदिर से ही निकाली जाती है जो आज भी निरंतर रूप से जा रही है ।
सामाजिक संगठनों ने किया निर्णय का स्वागत
श्री अग्रवाल बंधु पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष विष्णु चौधरी ,तुलसी सेवा समिति के अध्यक्ष किशन बंसल, श्री अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष प्रदीप बंसल , ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए पटेल मैदान को आरक्षित रखा जाए ।
सुरेश गोयल
8209709477