आज दिनांक 08 सितम्बर 2022 – नगर निगम वार्ड 26 पार्षद रष्मि हिगोंरानी के द्वारा अजय नगर झूलेलाल मन्दिर के पास स्थित ग्राउण्ड में गणपति विसर्जन हेतु एक कुण्ड का निर्माण कराया गया है।
यह जानकारी देते हुए रष्मि हिगोंरानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों व आस-पास के लोगो के द्वारा 09 सितम्बर शुक्रवार को गणपति विसर्जन हेतु एक कुण्ड का निर्माण कराया गया है। चंूकि नगर निगम द्वारा गणपति विसर्जन की सुविधा मात्र आजाद पार्क में ही की जाती है जिससे हजारो की संख्या में लोग वहॉं पहंुचते है जिससे सड़क व पार्क में यातायात की परेषानी से लोगो को जुझना पड़ता है व विसर्जन के लिए लम्बी कतार लगने से लोगो को परेषानी उत्पन्न होती है। इसी के चलते अजय नगर झूलेलाल मन्दिर के पास स्थित ग्राउण्ड में एक कुण्ड का निर्माण कराया गया है ताकि वहॉं के क्षेत्रवासी व आस-पास के लोग अपने-अपने गणपति का विसर्जन उक्त कुण्ड में कर सके व यातायात व लम्बी कतार की परेषानी से निजात मिल सके।
पार्षद रष्मि हिगोंरानी ने सभी क्षेत्रवासियों व लोगो से अजय नगर झूलेलाल मन्दिर स्थित कुण्ड में अधिक से अधिक संख्या में विसर्जन हेतु पहंुचने की अपील की है।