केकड़ी 30 जनवरी(पवन राठी)
लायंस क्लब केकडी एवं डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में मूंदड़ा परिवार द्वारा आयोजित शिविर के चयनित मरीजों में से सोमवार को डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा में 82 मरीजों के सफल लेंस प्रत्यारोपण किए गए । क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति, अध्यक्ष लायन राजेंद्र कुमार सोनी,सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, डॉक्टर बृजेश गुप्ता सभी ने भरती मरीजो की कुशल क्षेम पूंछी व सभी भर्ती मरीजों को बिस्कुट व फल फ्रूट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस शिविर में हो चुके ऑपरेशन के मरीजों का फोलो अप कैंप 5 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे लायन्स भवन केकड़ी में आयोजित होगा , जिसमें जांच कर दवा दी जावेगी । डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संचालक मैनेजर श्रीमती सी. सी. जोन, एडमिनिस्ट्रेटर विकास वर्मा ,कंपाउंडर अनिल सुमन, प्रवीण महावार, लोकेश शर्मा, गिरीराज मीणा,दुर्गेश नायक, भगवान शर्मा, नंदलाल गर्ग का सराहनीय सहयोग रहा ।