कार्यालय शहर कांग्रेस/आज दिनांक 30 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे अजमेर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के
नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गांधी भवन चौराहे
स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुंष्पाजली अर्पित कर शहीद दिवस के रूप में
मनाई गई।पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात महात्मा गांधी जी के जीवन पर
विचार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि गांधी जी
के विचार और सोच आज भी जीवंत हैं। उनका अपनाया गया सत्य व अहिंसा का
मार्ग ही देश और दुनिया में अमन-चैन की रक्षा कर सकता है। आज जो लोग
महात्मा गांधी का नाम लेने लगे हैं, उन्हें बापू को दिल से अपनाने की
जरूरत है, दिमाग से नहीं। महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का एक-एक शब्द
उनके जीवन का संदेश है।
जैन ने कहा कि महात्मा गांधी अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदा जीवन
और उच्च विचार के नियमों का पालन करते थे। इसलिए हमेशा आगे बढ़ते गए। आज
के दौर में जहां सभी ओर झूठ, कपट, अहिंसा का बोलबाला है ऐसे में हम बापू
के जीवन से उन सारे गुणों को जीवन में उतार सकते हैं। उनका जीवन और विचार
हमें ना केवल एक अच्छा मनुष्य बनाएंगे बल्कि राष्ट्र के प्रति एक
जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी हमारी उपस्थिति पैदा करेंगे।
इससे पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक
“भारत जोड़ो यात्रा” के समापन के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने
तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.
जैन ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा क्रांति देश को नई दिशा देगी।नफ़रत और
डर के खिलाफ 4000 किलोमीटर की यात्रा करके राहुल गांधी ने प्रजातंत्र को
मज़बूत किया है।
देश के प्रमुख मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आमदनी को लेकर
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी के संदेश का पूरा देश साक्षी बना है.
कार्यक्रम का संचालन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य
प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल ने किया.
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुण्यतिथि और ध्वजारोहण
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों में पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह
रलावता,श्याम प्रजापति,नरेश सत्यावना,विपिन बैसिल,अंकुर त्यागी, शैलेंद्र
अग्रवाल, कैलाश कोमल,द्रौपदी देवी,रश्मि हिंगोरानी,महेश चौहान,हितेश्वरी
टांक,ईश्वर टहलयानी,शिवराज भडाणा,मनीष सेठी,नीरज यादव,सुनील धानका,मनोज
कंजर,हरिप्रसाद जाटव,शमसुद्दीन, दिनेश के शर्मा,अशोक सुकरिया,आलोक
गुप्ता,दीपक यादव,सोना धनवानी,अंकित घारू,धर्मेंद्र नागवाल, आदि कांग्रेस
कार्यकर्ता मौजूद थे
अंकुर त्यागी
प्रवक्ता- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी