विद्युत आपूर्ति अनियमितता रोकने की मांग

राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व अजमेर ज़िला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने जिला कलेक्टर व एवीवीएनएल एमडी को ईमेल भेजकर शिकायत की कि रविवार पूरे दिन शहर की प्रमुख आवासीय कालोनियों में बिजली गुल होने से विद्यार्थी व आमजन बेहद परेशान रहे। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि आज विद्यार्थियों की जेईई प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होनी थी ऐसे में कल सुबह 6 बजे से सांय 5 बजे तक बिजली बंद होने से विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य करने में भारी असुविधा हुई जिसके कारण निश्चित रूप से उनका परीक्षा परिणाम प्रभावित होगा। चूंकि अजमेर प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रमुख केंद्र है और यहां आए दिन प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होती हैं ऐसे में विद्युत विभाग को आपूर्ति सुचारू रखनी आवश्यक है। इस संबंध में फेडरेशन व सीए प्रकोष्ठ के दोनों नेताओं ने बताया कि उनके व पीड़ित उपभोक्ताओं द्वारा टोल फ्री नंबर, ग्राहक शिकायत सेल व विभाग के संबंधित अधिकारियों को इस संकट के समाधान हेतु कई बार फोन करने का प्रयास किया गया परंतु फोन रिसीव नहीं किया गया और कई बार घंटों कॉल को वेटिंग में रहकर उपभोक्ता खासे परेशान रहे। इसके अतिरिक्त जिलाधीश से जरिए ईमेल मांग की की विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएं देने कि जब भी कटौती या रखरखाव के कारण बिजली बंद की जाए उसके एक दिन पहले उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सूचित किया जाए और ग्राहक सेवा केंद्र के संपर्क फोन नंबर भी बढ़ाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत निराकरण हो सके।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!