किलबिल की किलकारी से चहका अजमेर

मीनू स्कूल में आयोजित हुआ 15वाँ सम्मिलित बाल मेला
जिन पर परमात्मा बहुत खुश होता है उन्हें ही सेवा का अवसर मिलता है, आई.जी. रूपीन्दर सींघ

दिनांक 31 जनवरी 2023: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के द्वारा संचालित मीनू स्कूल चाचियावास में आयोजित 15वाँ सम्मिलित किलबिल बाल मेला 2 हजार से ज्यादा बच्चों की किलकारी से चहक उठा। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि किलबिल का उद्घाटन आई.जी. अजमेर रेंज रूपीन्दर सींघ के द्वारा किया गया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जयसिंह चैहान, चेयरमेन देहली वर्ड पब्लिक स्कूल, करण सिंह चैहान, वाइस चेयरमेन देहली वर्ड पब्लिक स्कूल, राजेश चावला एवं सुमन शर्मा चावला समाज सेवी अजमेर, अम्बिका हेड़ा संस्थापक अध्यक्ष फ्लाइंग बर्ड सोसाइटी अजमेर, राजकुमार नाहर, अजय विक्रम सिंह, गोविन्द प्रसाद गर्ग, संजय सेठी, सोमरत्न आर्य, पूजा गुप्ता, आदित्य गर्ग अध्यक्ष बी.एन.आई. ग्रुप, आॅल सेन्ट्स सी.सै. स्कूल से पीयूष कुमार एवं ओजस कुमार श्योजीराम कुर्डिया आदि ने अपनी उपस्थिति दी।
आई.जी. रूपीन्दर सींघ ने किलबिल जैसे आयोजन को दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मनुष्य जीवन उन्ही को मिलता है जिन पर भगवान की खुश होता है और जिन बहुत अधिक खुश होता है उनको शिक्षा और अन्य की सेवा करने का मौका भी मिलता है। इसलिए हम परमात्मा को धन्यवाद दें कि हमें कुछ संसाधनों के साथ सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।
श्री कौशिक के अनुसार कि दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता व समावेशन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य संस्था द्वारा प्रतिवर्ष किलबिल के नाम से विशाल बाल मेले का आयोजन किया जाता है। मीनू स्कूल व संस्था परिसर में आयोजित 15वें किलबिल बाल मेले में मीनू स्कूल, अद्वेत केन्द्र पंचशील, उम्मीद केन्द्र पुष्कर, मयूर स्कूल, मेयो गल्र्स, अग्रवाल सी.सै. स्कूल किशनगढ़, टर्निंग प्वाइन्ट, संस्कृति द स्कूल, सतगुरू इन्टरनेशनल स्कूल, देहली वर्ड पब्लिक स्कूल, आॅल सेन्ट्स स्कूल, ब्राइट पथ पब्लिक स्कूल, एच.एस. पब्लिक स्कूल रूपनगढ़ आदि 20 से अधिक स्कूलों के लगभग 1 हजार बच्चों ने शिरकत कर फन जोन में मनोरंजक खेल गतिविधियों, फूड जोन के स्वादिष्ट व्यंजनों, रोचक व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा सेल्फी प्वाइंट का जमकर लुफ्त उठाया।
संस्था मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने किलबिल के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि हर दिव्यांग बच्चे को गैर दिव्यांग बच्चे के समान ही सभी अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। लेकिन समुदाय में जागरूकता की कमीं के कारण आज भी दिव्यांग बच्चे मुख्य धारा में शामिल नहीं हो पाते। किलबिल दिव्यांग बच्चों की चुनौतियों को समझने एवं उनके प्रति संवेदनशील होने के अवसर के साथ दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अनुठा मंच है। बाल मेले में आयोजित चैलेन्जिंग चैलेन्जेज गतिविधियों की स्टाॅल मेमोरी गेम, राइट-लेफ्ट, आईना देखकर रास्ता खोजो, कन्वे द मैसेज, एक पैर से वस्तुएं लाना, स्पश एवं गंध से वस्तुओं को पहचानना, पैर से अपना नाम लिखना, एक हाथ से गुब्बारा फुलाना, लक्ष्य पर निशाना लगाना, पिकअप द कोइन्स, अल्फाबेट गेम, विज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से गेर दिव्यांगों को दिव्यांगजन के दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों को महसूस कराते हुए दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता एवं समानुभूति विकसित करते हुए समझाने का प्रयास किया गया कि दिव्यांग दया व करूणा के पात्र नहीं बल्कि प्यार और सम्मान के हकदार है।
रेफल ड्रा किलबिल का मुख्य आकर्षण रहा जिसके तहत कूपन के माध्यम से सहयोगककत्र्ताओं ने लेपटाॅप, स्मार्ट टी.वी., स्मार्ट फोन और 500 से अधिक सांत्वना पुरस्कार जीते। किलबिल मैदान में लगाई गई संस्थागत प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने विकलांगता, मानसिक स्वास्थ्य, शीघ्र हस्तक्षेपण, सम्मिलित शिक्षा, विशेष शिक्षा, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, आजीविका संवर्धन आदि गतिविधियों की बेनर, पोस्टर एवं फोटो गैलेरी से जानकारी ली। समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सतगुरू इन्टरनेशनल स्कूल के निदेशक राजा थारवानी, श्रीमती कविता थारवानी, विजय सुनारिया, यूको बैंक जोनल मैनेजर राजेश उपाध्याय, भगवन्त यूनिवर्सिटी सहायक निदेशक कोमल आलवानी, एवं विनय पटेल, आर.पी.एफ. इन्चार्ज लक्ष्मण गौड़, बंगाली समाज अध्यक्ष डाॅ. अनिल शर्मा, डाॅ. प्रियंका शर्मा, देवाशीष विश्वास, ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेले में संस्था के अनुराग सक्सेना, नेमीचन्द वैष्णव, तरूण शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, नानूलाल प्रजापति, ईश्वर शर्मा, लक्ष्मण सिंह चैहान, पद्मा चैहान, करूणा शर्मा, सीमा मालोदिया, सत्तार मोहम्मद, भंवर सिंह गौड़, पुखराज मालाकार, सागर काॅलेजए मीनू स्कूल, अद्वेत केन्द्र, चाइल्ड लाइन, एक्सेस टू जस्टिस, आजीविका सवंर्धन स्टाॅफ आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया ।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक, मो. 9829140992

error: Content is protected !!