केकड़ी के बाल वैज्ञानिकों हार्दिक अग्रवाल व निकिता जोशी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता

केकड़ी 3 फरवरी (पवन राठी)केकड़ी की पायलेट स्कूल के छात्र हार्दिक अग्रवाल व श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता जोशी ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके गोल्ड मैडल जीता है।
सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य एवम जिला समन्वयक ब्रिज राज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार एवम गुजरात स्टेट विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी विभाग व साइंस सिटी अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दोनों बाल वैज्ञानिकों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके गोल्ड मैडल पर कब्जा किया है।
दोनों बाल वैज्ञानिकों ने मिलकर मधु मक्खियों की मोम के रैपर्स उपयोग पर एक प्रोजेक्ट तैयार किया था।उक्त प्रोजेक्ट को प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल से नवाजा गया।
एल्युमीनियम फाइल्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है:-दोनों बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट के जरिये बताया कि एल्युमीनियम फाइल्स के माइक्रो पार्टिकल भोजन में मिलकर अनेको घातक बीमारियों को जन्म देते है ।इसलिए इनके स्थान पर एकोफ़्रेंडली कपड़े से बने BEES WAX WRAPERS का उपयोग करना चाहिए।ये रैपर्स बायो डीग्रेबल एवम रियूजबल है।

error: Content is protected !!