सुनीता जिला अध्यक्ष व दीप्ति महासचिव मनोनीत

dipti
sunita
अजमेर ( ) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (महिला शाखा) राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अल्का अग्रवाल एवं संगठन के जिला इकाई अजमेर के संरक्षक श्री चांदकरण अग्रवाल की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती पुष्पा अग्रवाल ने श्रीमती सुनीता बंसल को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (महिला शाखा) अजमेर जिला इकाई का जिला अध्यक्ष, दीप्ति गोयल को जिला महासचिव तथा खुशी बंसल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर नीलू गुप्ता, माधुरी कंदोई, लेखा गर्ग, सरोज बंसल, संगीता ऐरन आदि कई महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की तथा प्रदेश पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं महासचिव को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करे।

दीप्ती गोयल (महासचिव)

error: Content is protected !!