अजमेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति का मानना है कि अजमेर एक संवेदनशील शहर है तथा यहां पर दरगाह व पुष्कर की वजह से प्रतिदिन हजारों की तादाद में देश-विदेश से बाहर के लोग आते है। जिस प्रकार से अजमेर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के अपराधियों की शरण स्थली बनता जा रहा है तथा यहां पर मादक पदार्थो का अवैद्ध व्यापार फैल रहा है। इसे देखते हुए यहां पर सजग, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस अधिकारियों की महत्ती आवश्यकता है, लेकिन इसके विपरीत जब स्वंय पुलिस के कप्तान ही अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर ऊपर से नीचे तक भ्रष्ट गतिविधियों का संचालन करने में व्यस्त रहे तो ऐसे में सम्पूर्ण पुलिस तंत्र में निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों की कार्य पद्धति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
भा.ज.पा. कार्यसमिति का मानना है कि भ्रष्टाचार से सर्वाधिक पीड़ित आम आदमी होता है तथा भ्रष्ट व्यक्ति की कोई जाति या धर्म नहीं होता है। बल्कि वह अपने अधिकारियों का दुरूपयोग करके समाज की जड़े खोखली करने का काम करता है। राज्य की कांग्रेस सरकार के पिछले 4 वर्षो के कार्यकाल में शुरूआत से ही भ्रष्टाचार सहित अन्य अपराध तेजी से बढे है। पहले भ्रष्टाचार तथा व्यभिचार के गंभीर मामलों में सरकार के कई मंत्री जेलों में गये तथा अब वरिष्ठ अधिकारियों का इन मामलों में जेलों में जाने का अब वरिष्ठ अधिकारियों का इन मामलों में जेलों में जाने का दौर जारी है। इन सबसे प्रदेश तथा जिले की छवि देशभर में खराब हुई है। यह कार्यसमिति सम्पूर्ण शासन व प्रशासन को भ्रष्टाचार में लिप्त मानते हुए महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि वह भ्रष्टाचार के इन गम्भीर मामलों के विरूद्ध अपने स्तर पर सख्त कार्यवाही कर आमजन को सरकार तथा प्रशासन के भ्रष्ट तंत्र से आमजन को राहत दिलवाये।
-अरविन्द यादव, प्रवक्ता
मो. 9414252930