नाटककार और प्रसिद्ध लेखिका काजल सूरी की 3 नाट्य पुस्तकों का विमोचन

नई दिल्ली। नाटककार, निर्देशिका, कवयित्री और प्रसिद्ध लेखिका काजल सूरी की तीन नाट्य पुस्तकों का विमोचन ब्लैंक कैनवास एल टी जी मंडी हाउस दिल्ली में किया गया।
जिनमे नाटक एक आवाज मुहब्बत की, लालेश्वरी और थ्रिलर नाटक हब्बा खातून का उर्दू संस्करण था।नाटक एक आवाज मोहब्बत की, ललेश्वरी, साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित भारतेंदु नाट्य उत्सव में चयनित दिल्ली में हुए वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ पांच नाटकों में शुमार है। कश्मीर की बेटी काजल सूरी साहित्य व नाट्य जगत का जाना माना नाम है।
पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर जाने माने नौटंकी कलाकार, गायक, संगीतकार, पद्मश्री पंडित राम दयाल शर्मा, साहित्यकार डा प्रताप सहगल, डॉ अलका सिन्हा, रंगकर्मी सत्यव्रत राउत के अलावा रंगमंच और साहित्य के विशिष्ठ अतिथि भी मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन के समय साहित्यकार संगीत नाटक पुरस्कार से सम्मानित डा प्रताप सहगल ने कहा कि “एक साथ किसी लेखक की तीन पुस्तकों का विमोचन अपने आप में बहुत बड़ी बात है । पदमश्री पंडित राम दयाल शर्मा ने कहा कि “मौजूदा समय में महिला नाटक कारों की संख्या काफी कम है। नाटक लिखना और उसे मंच पर उतारना वाकई साहसिक कार्य है और इस कार्य को काजल सूरी थिएटर के माध्यम से बखूबी अंजाम दे रही हैं।

error: Content is protected !!