श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर द्वारा 35 दिव्यांगनाओ को दी स्वेटर की सेवा
………………………………………..
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर द्वारा शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्थापित दृष्टिहीन बालिकाओं का आवासीय विद्यालय लाडलीघर की 35 नेत्रहीन बालिकाओं को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर भेंट की गई साथ ही सभी बालिकाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई
महामंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि समिति के संरक्षक श्री राकेश जी पालीवाल एवम श्रीमती कमलेश पालीवाल के सहयोग से सामाजिक सरोकार के अंतर्गत स्वेटर की सेवा प्रदान की गई
अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर मोहनी देवी गंगवाल परिवार की ओर से सभी बालिकाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि दृष्टिहीन बालिकाओं की सेवा में समिति हमेशा तत्पर रहेगी
अंत में लाड़लीघर के संरक्षक राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद स्वामी महाराज ने अपनी कृपा बरसाते हुए सभी सदस्यो को अपना आशीर्वाद दिया