ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए चलाया अभियान
अजमेर।
सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल बीर की छात्र -छात्राओं ने पेरिस ओलम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए स्कूल में एक अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने ओलम्पिक की झांकी बनाकर प्रदर्शित की। स्कूल की प्राचार्या सिस्टर अनुषा ने इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि ओलम्पिक खेलों की तैयारी की शुरूआत स्कूल लेवल से ही होनी चाहिए, तभी वो आगे चलकर देश के लिए पदक जीत सकती हैं।