*विकास छलक गया,नाव ही चला देते*

*■ ओम माथुर ■*
*अजमेर के जिला प्रशासन को आनासागर चौपाटी से कृष्णगंज शिव मंदिर तक भरे पानी से लोगों को निकालने के लिए आज नाव चलानी चाहिए थी। लोग कितने परेशान हैं। अजमेर के विकास के गीत लगाने वाले जनप्रतिनिधि देख लें, विकास किस तरह छलक कर सड़कों पर आ रहा है और जिनके लिए किया जा रहा है उन्हीं लोगों का रास्ता रोक रहा है। इतना विकास भी किस काम का।*
*दो साल पहले भी चौपाटी पर ऐसा ही नजारा था,लेकिन उससे कोई सबक नहीं लिया गया। उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी अजमेर आए थे और चौपाटी का निरीक्षण कर आरोप लगाया था कि राज्य सरकार, जो समय कांग्रेस की थी, अजमेर के विकास पर ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि तब भी हमारे दोनों माननीय विधायक और नगर निगम का बोर्ड भाजपा का ही था। लेकिन उन्होंने कोसा सरकार को था। लेकिन अब तो ट्रिपल इंजन यानी विधायक, निगम और राजस्थान में भाजपा कघ ही सरकार है। किसी दोषी ठहराए ?*
*क्या सोचकर आनासागर के कैचमेंट को छोटा किया गया? क्या सोचकर चौपाटी और सेवन वंडर्स जैसे निर्माण कराए गए? ऐसा सौंदर्यीकरण किस काम का जो विकास की जगह विनाश को आमंत्रित करें। अब आनासागर का पानी एस्केप चैनल से तेजी से निकल कर निचली बस्तियों में नुकसान करेगा। अगर ऐसे ही बरसात चलती रही तो अजमेर में होने वाली बरबादी और लोगों की परेशानी के लिए कौन जिम्मेदार होगा? जनप्रतिनिधि, नेता या अधिकारी।
*9352415379*

error: Content is protected !!