सामूहिक क्षमायाचना पर्व बडे धूमधाम से मनाया

अजमेर 18 सितम्बर, 2024 दसलक्षण धर्म के समापन के अवसर पर बुधवार को सांय 6.30 बजे सामूहिक क्षमायाचना पर्व जैन मित्र मंडल एवं सरावगी मोहल्ला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरावगी मोहल्ला स्थित प्रांगण में मनाया गया ।
जैन मित्र मंडल के कमल गंगवाल व दीपक जैन पटवा ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन धर्म के दसलक्षण पर्व के समापन पर सरावगी मोहल्ला को लाईटिंग व फरियों से सजाया गया है सभी जिनालयों के वार्षिक कलषाभिषेक समारोह पूर्वक सम्पन्न हुये उसके पश्चात सभी धर्मावलम्बी, महिलायें, पुरूष, बच्चे आपस में एक दूसरे के गले मिलकर, चरण छू कर क्षमा मांगी तथा आपसी गिला शिकवा दूर किये ।
मनीष जैन च संजय कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रबुद्व समाज के लोगो ने भाग लिया और सभी से क्षमायाचना की इन सभी का स्वागत जैन मित्र मंडल के सदस्यगणो ने किया तथा जैन मित्र मंडल की ओर से सभी आने वाले समाज बन्धुओं को फ्रूटक्रीम का वितरण किया गया ।

दस उपवास करने वालो की थालोडी निकाली
अभिषेक जैन लुहाडिया ने बताया कि आज दसलक्षण धर्म के समापन पर दस उपवास करने वाली श्रीमती विमला लुहाडिया धर्मपत्नि श्री मोतीलालजी लुहाडिया की थालोडी मेरवाडा एस्टेट से घोडी बग्गी में बैठाकर बैण्ड बाजे के साथ जुलूस के रूप में निकाली जो बडाधडा पंचायत नसियांजी पहुंची मार्ग में धर्मावम्बियों द्वारा जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । नसियांजी में श्रीजी के दर्शन कर परिवार की ओर से सभी धर्मावलम्बियों को प्रभावना बांटी गई ।गंगवाल ने इस अवसर पर पुलिस व ट्रैफिक की अच्छी व्यवस्था हेतु जिला पुलिस प्रसाशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया

दीपक जैन पटवा
9829159244

error: Content is protected !!