अजमेर, दिनांक: 21/09/2024 – अजमेर से जयपुर तक की यात्रा, जो सामान्य रूप से 2 से 3 घंटे में पूरी हो जाती थी। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने रोष जताते हुए बताया कि अब यात्रा 4 से 5 घंटे तक लंबी हो रही है। बावजूद इसके, यात्रियों से नियमित रूप से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिसका उद्देश्य आरामदायक और तेज़ यात्रा सुनिश्चित करना होता है। यात्रा के इस लंबे समय और कठिनाई के बावजूद, टोल टैक्स की वसूली जारी रखना यात्रियों के हितों के खिलाफ है। लेकिन जयपुर-अजमेर हाईवे पर पिछले दो वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष, किशन गुप्ता व संरक्षक भगवान चंदीराम ने मांग की है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता और यात्रा सुचारू नहीं होती, तब तक टोल टैक्स की वसूली को स्थगित किया जाए। महासंघ ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर इस पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो। मांग करने वालों में संरक्षक भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, राजीव जैन निराला, विवेक जैन, संपत कोठारी, बालेश गोहिल, विजय पांड्या, जरनैल सिंह, हीरालाल जीनगर, संजय कुमार जैन आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678