राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कड़े शब्दों में निंदा

अजमेर की दुर्दशा के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार
राजस्थान में अफसर शाही हावी

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिवकुमार बंसल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कडे शब्दों में निंदा की है ।

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने पुलिस थाना सदर कोतवाली अजमेर में सस्ती लोकप्रिय का हासिल करने के लिए बेबुनियाद एवं आधारहीन शिकायत दर्ज करवाई है।

कांग्रेसियों ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी झूठ फैलाकर आमजन को गुमराह कर रही है । राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उनके सहयोगी दल के नेता कांग्रेस एवं उनके नेताओं को कोसने का काम कर रही है । आमजन का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाकर रही है । भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है।

कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक अजमेर को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया अजमेर की दुर्दशा के लिए भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार है उन्होंने बताया कि अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दो प्रवास में अजमेर की सड़कों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा कर इतिश्री कर ली । उन्होंने बताया कि अगर ठेकेदार ने सड़क बनाने में कोताही बरती है तो उसकी जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए । अगर सड़क गारंटी पीरियड में है तो ठेकेदार से मरम्मत करवानी चाहिए अन्यथा नई सड़क बननी चाहिए ।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्री केवल बयान बाजी कर रहे हैं और अजमेर की दुर्दशा हो रही है ।

कांग्रेसियों ने तंज करते हुए कहा कि राजस्थान में पर्ची की सरकार में अफसरशाही हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वादा किया था कि अजमेर शहर को 48 से 72 घंटे में पेयजल की सप्लाई की जाएगी परंतु बीसलपुर बांध लबालब होने के बावजूद अजमेर शहर को 72 से 96 घंटे में पेयजल की सप्लाई की जा रही है और विधानसभा अध्यक्ष पिछले 9 महीने से जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं ।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश की पालना नहीं हो रही है।

प्रेषक
डाँ राजकुमार जयपाल
+919887002222

error: Content is protected !!