अजमेर, 8 नवंबर
सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर के कार्यक्रम ‘‘रानी साहिबा’’ का सरोवर पोर्टिको में आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सभी सदस्य शाही अन्दाज में तैयार होकर आयी।
दिशा प्रकाश ने बताया कि यह विशेष आयोजन शाही महफ़िल ‘‘नारी शक्ति के संग-एक शाही रंग’’ थीम पर आधारित था, जिसमें रानियाँ अपने रॉयल लुक और शाही अंदाज़ से आई एवं शाम को यादगार बनाया। इसमें अनारकली, शरारा, लहंगा या साड़ी परिधान जो कि रॉयल अटायर में, हर रंग में, सात रंग का शाही अंदाज में ड्रेस कोड था, जिसको सभी ने बखूबी बरकरार रखा। इसमें सभी की शाही एंट्री और फोटो सेशन, म्यूज़िक, डांस और गेम्स, स्वादिष्ट स्नैक्स और डिनर के साथ शानदार प्राइज़ेस और सरप्राइज़ेस दिये गये।
कुसुम आर्य ने बताया कि इस शाही आयोजन में क्लब की रानियाँ और महारानियाँ ने अपने रॉयल परिधानों और मुस्कुराहटों से चार चाँद लगाये। इसमें कहानी थीम ‘रानी साहिबा का खजाना’ पर हाउजी गेम खेला गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बहुत आनन्द लिया। इसमें किरादार के रूप में पटरानी दिशा प्रकाश, पटरानी कुसुम आर्य, महारानी आशा लुधानी, महारानी पदमावती, महारानी राखी, महारानी आशा गुर, महारानी रेनू, महारानी भारती एवं हमारी होस्ट टीम की रानियां – रानी जयश्री, रानी आरती, रानी जाहन्वी, रानी दिव्या, रानी कविता, रानी कशिश, रानी दया, रानी प्रिया, रानी रेखा थी। क्लब की 80 सदस्यायें उपस्थित रही। कार्यक्रम के अन्त में दिशा प्रकाश किशनानी ने क्लब की होस्ट टीम एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष