वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित

अजमेर, 29 नवम्बर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की. रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जिलों से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रैली की तैयारी एवं प्रदेश में चल रहे SIR अभियान की समीक्षा के लिए जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली.
बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने भाग लिया। उन्होंने अजमेर जिले की तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया और आश्वस्त किया कि अजमेर से रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेकर कांग्रेस के जनआंदोलन को मजबूती देंगे।
कार्यालय 
डॉ राजकुमार जयपाल 
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी
error: Content is protected !!