सिन्धू सभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 27 व 28 दिसम्बर को कानपुर में

*महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन से लिया आर्शीवाद व मार्गदर्शन* 
भीलवाडा 3 दिसम्बर – भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 27 व 28 दिसम्बर को कानपुर में आयोजित की जायेगी जिसमें प्रदेश से प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी व संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी के नेतृत्व में 17 प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। बैठक में देश भर में चल रहे कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की जायेगी। अलग अलग प्रदेशों से केन्द्रीय पदाधिकारी,मातृशक्ति व युवा ईकाई के पदाधिकारी सम्मिलित होगें।
 *महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन से लिया आर्शीवाद* 
भीलवाडा प्रवास पर आये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ  हरीशेवा उदासीन सनातन आश्रम में महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन से चर्चा कर आर्शीवाद व मार्गदर्शन  प्राप्त किया। महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन ने सिन्धू चिन्ह का ध्वज संगठन बैठकों के लिये भेंट किये जिससे घर घर ध्वज फहराया जा सके। सभी सनातन व सामाजिक स्थलों तक उपलब्ध करवाये गये हैं। उन्होने सिन्धू सभा की ओर से सिन्धी भाषा, साहित्य व संस्कृति से युवा पीढी व मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुये संगठन की ओर समाज के हर वर्ग को जोडकर आयोजन करने को भी प्रेरणादायी बताया। महापुरूषों के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यकमों, सामूहिक परिचय सम्मेलन के साथ सामूहिक कन्यादान व वैवाहिक सम्मेलनों पर भी मार्गदर्शन दिया। सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा के आयोजन में सभी को जुडने का आव्हान भी किया।
        प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद् की ओर सिन्धी भाषा के सर्टीफिकेट कोर्स, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा कोर्स की कक्षायें राज्यभर में चल रही है जिनकी परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों के साथ युवा कार्यकर्ता मातृभाषा के ज्ञान से जुड रहे हैं। 21 जनवरी को वीर बलिदानी हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर सिन्धूपति महाराजा दाहरसेन स्मारक व समस्त हेमू कालाणी चौराहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
 बैठक में प्रदेश संत सम्पर्क प्रमुख मोहन तुलस्यिाणी प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी, संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी (उदयपुर), निरंजन शर्मा (अजमेर) वीरूमल पुरसवाणी, अध्यक्ष परमानन्द गुरनाणी, ओम गुलाबाणी, लक्षमणदास लालवाणी, परमानन्द तनवाणी, किशोर कृपलाणी, पंकज आडवाणी, गोपाल नानकाणी, नरेन्द्र रामचंदाणी, धीरज पेसवाणी, नवीन मनवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
  (वीरूमल पुरसवाणी)
   मो. 9414112058
error: Content is protected !!