मोटिवेशनल स्पीकर शुभम माहेश्वरी, पूर्व पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, डॉ दीपा थदानी , इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ लाल थदानी, मनोनीत पार्षद हेमंत जोधा, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रमुख व्यवसायी भजन सम्राट अशोक तोषनीवाल, ब्रजेश गौड़, पुष्पा क्षेत्रपाल, जय अंबे सेवा समिति सेवाधाम के अध्यक्ष कालीचरण खंडेलवाल जी के 85 वें जन्म दिन पर प्रभात फेरी और स्वागत समारोह में प्रदेश वैश्य समाज के उपाध्यक्ष रमाकांत बाल्दी, आनंद मोहन जी, सचिव घनश्याम काबरा , विजय शाहानी, आदि उपस्थित थे । सभी ने माल्यार्पण करते हुए कालीचरण खंडेलवाल के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की । श्री कालीचरण खंडेलवाल ने 211000 का चेक वृद्ध आश्रम और एक लाख श्री गोपाल गौ सेवा समिति को भेंट किया।