पत्रकार गोमा को क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगो ने दी बधाई

नसीराबाद । कस्बे के पत्रकार हरीश गोमा ने अपना जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया । प्रातःकाल अपने दिवंगत पिता के चित्र के समक्ष नमन कर, माता का आशीर्वाद लेकर एवं गायों को हरा चारा खिलाकर क्षेत्र के मंदिरों में दर्शन कर दिन की शुरुआत की। दोपहर में पत्रकार गोमा ने फ्रामंजी चौक स्थित प्रेस कार्यालय पर क्षेत्र के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार अतुल सेठी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर केक काटकर, सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया । इस मौके पर मौजूद क्षेत्र के पत्रकार निखिल गुर्जर, अजीत सेठी, रोहित जैन, योगेश परिहार, देव गुर्जर, योगेंद्र बूलचंदानी,  अशोक लोढ़ा, अनिल लोहरे, शिव प्रकाश प्रजापत, सन्नी, सुरेन्द्र वैष्णव, श्याम सिंह सांखला सहित गणमान्य लोगो ने गोमा को माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!