’’द्वितीय अजमेर थियेटर फेस्टिवल का आगाज़ 23 दिसम्बर से’’

अजमेर, 13 दिसम्बर। ‘‘आप ही मेजबान, आप ही मेहमान’’ की भावना को साकार करते हुए ’’द्वितीय अजमेर थियेटर फेस्टिवल’’ का आयोजन आगामी 23 दिसम्बर को किया जा रहा है।
आयोजन समिति के यॉबी जॉर्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम अजमेर थियेटर फेस्टिवल की सफलता के पश्चात द्वितीय फेस्टिवल का आगाज़ 23 से 27 दिसम्बर, को सायं 6 बजे से पांच दिवसीय फेस्टिवल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के  राजीव गांधी सभागार में किया जाएगा।
फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं, विभिन्न समितियों के गठन एवं अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा हेतु कल 14 दिसम्बर को संस्था कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में अजमेर के समस्त रंगकर्मियों, नाट्य संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कला प्रेमियो को आमंत्रित किया गया है, व अपने सुझाव देने तथा फेस्टिवल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया है।
error: Content is protected !!