अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से दिनांक 14 दिसंबर 2025 को भक्ति धाम पुस्तकालय में भारतीय भाषा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों का सम्मान एवं बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पायल गुप्ता की सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में परिषद के क्षेत्रीय मंत्री उमेश कुमार चौरसिया ने भारतीय भाषा दिवस की महत्ता बताते हुए सभी भाषाओं के परस्पर सम्मान और समन्वय को भारत का वैशिष्ट्य बताया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू और महानगर महामंत्री डॉ कृष्णकुमार शर्मा ने कुमाऊनी की डॉ पूनम पांडे, संस्कृत के नेहरू पाराशर, वागड़ी पायल गुप्ता, डिंगल के संदीप मिश्रण, पंजाबी की बलजिंदर कौर, सिंधी की गीता गोकलानी, हिंदी के डॉ अंजू अग्रवाल व प्रदीप गुप्ता, उर्दू के तस्दीक अहमद, राजस्थानी के संदीप पांडे “शिष्य” व व लखनलाल माहेश्वरी, मायड़ बोली के राजेश शर्मा को सम्मानित किया। इन्होंने अपनी भाषा की रचनाएं भी सुनाई।
इस अवसर पर हुई काव्य गोष्ठी में प्रतिभा जोशी, शुभदा भार्गव, पूर्णिमा पाठक, सुधा मित्तल, सुमन शर्मा, काजल खत्री, पुष्पा शर्मा कुसुम, कविता जोशी “कवि”,डॉ छाया शर्मा, रतनलाल शर्मा, सुनीता जैन, पुष्पा क्षेत्रपाल, दीपिका क्षेत्रपाल, विष्णु दत्त शर्मा, राखी बच्छानी, रेखा शर्मा आदि ने रचना पाठ किया । आभार पूनम पांडे ने अभिव्यक्त किया।